बॉलीवुड

काजोल की बहन तनीषा बनेगी बिन ब्याही मां, बोली- लाइफ में शादी और मर्द जरूरी नहीं

मां बनने का सुख लगभग हर महिला की चाह होती है। अधिकतर महिलाएं इस सुख को शादी के बाद हासिल करती हैं। लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो बिना शादी संगल मदर बनना पसंद करती हैं। खासकर बॉलीवुड में इस तरह का ट्रेंड बहुत चलता है। उदाहरण के लिए एकता कपूर सरोगेसी के माध्यम से बिन ब्याही मां बन चुकी हैं। इसके लिए उन्होंने अपने एग्स पहले ही फ्रिज करवा लिए थे। फिर जब उनका मां बनने का मन हुआ तो ये एग्स एक अज्ञात पुरुष के स्पर्म के साथ मेडिकल लैब में मिला दिए गए और फिर इन्हें किराए की कोख देने वाली महिला के अंदर फर्टिलाइज किया गया। इस तरह इस प्रेग्नेंट हुए एकता अपने आंशिक बच्चे कि मां गई।

tanisha-mukerji

एग्स फ्रीज करवाने का कान्सेप्ट कोई नया नहीं है। एकता कपूर के अलावा मोना सिंह और राखी सावंत भी अपने एग्स फ्रिज करवा चुकी है। अब इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री और काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी शामिल हो गई हैं। 39 वर्षीय तनीषा ने अपने एग्स फ्रिज करवाए हैं। इसका मतलब ये है कि भविष्य में वे जब चाहे बिन ब्याही मां बन सकती है। इसके लिए वे सरोगेट मदर का सहारा ले सकती हैं।

tanisha-mukerji

अपने इस फैसले को लेकर तनीषा ने एक इंटरव्यू भी दिया है। इसमें तनीषा ने शादी और बच्चे को लेकर ऐसी बातें कहीं है जिस सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। उनके हिसाब से महिला के जीवन में शादी करना और बच्चे पैदा करना जरूरी नहीं है। बिना शादी मां बनने पर उनकी मां तनुजा का क्या रिएक्शन इस पर भी तनीषा ने चर्चा की। तो चलिए जानते हैं कि 39 वर्ष की उम्र में एक्ट्रेस ने बिन ब्याही मां बनने का फैसला आखिर क्यों किया?

tanisha-mukerji

तनीषा ने इंटरव्यू में बताया कि वे 33 साल की उम्र में ही अपना एग्स फ्रिज करवाना चाहती थी, हालांकि उस समय डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था। डॉक्टर का कहना था कि इससे उनकी बॉडी पर असर पड़ सकता है। उन्होंने तनीषा को सलाह दी कि आप अपने एग्स तब फ्रिज करवाएं जब आपके पास बेबी कंसीव करने की कोई की कोई उम्मीद न हो। इस बारे में तनीषा कहती है कि ये एक निजी फैसला है। और आज के समय में बच्चा न होना कोई समस्या नहीं है।

tanisha-mukerji

एग्स फ्रिज करवाने के निर्णय पर तनीषा कहती है कि मेरी कोई संतान नहीं थी। ये बात मुझे कब से खाए जा रही थी। ऐसे में सही मार्गदर्शन मिलने पर मैंने अपने एग्स फ्रीज करवा लिए। यह जरूरी नहीं कि एक औरत के जीवन की सबसे बड़ी चाहत सिर्फ बच्चे पैदा करना हो। यह आवश्यक नहीं कि हर महिला के बच्चे हों।

tanisha mukerji

इतना ही नहीं तनीषा ने तो ये भी कहा कि वे शादी करना भी जरूरी नहीं समझती हैं। उनके अनुसार यह जरूरी नहीं कि आपको डिफाइन करने के लिए लाइफ में एक पुरुष को होना चाहिए। तनीषा के इस फैसले पर मां तनुजा का क्या रिएक्शन था, इस पर वह कहती हैं कि ‘मां ने मेरे इस निर्णय का फूल सपोर्ट किया।’

काम की बात करें तो हम तनीषा को ‘पॉपकॉन खाओ, मस्त हो जाओ’, ‘नील एंड निकी’, ‘सरकार’, ‘टैंगो चार्ली’, ‘वन टू थ्री’, ‘सरकार राज’ जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। वे बिग बॉस 7 में भी थी। उनका बॉलीवुड करियर फ्लॉप ही है।

Back to top button