दिलचस्प

दुल्हन की शाही एंट्री देख दंग रह गए गांववाले, हेलीकॉप्टर से उतरते ही हुआ ऐसा स्वागत

शादी जीवन में एक बार होती है। ऐसे में इसे यादगार बनाने के लिए लोग हमेशा कुछ हटकर करना पसंद करते हैं। इन दिनों गांवों में हेलीकॉप्टर में बैठकर दुल्हन की एंट्री बड़ी ट्रेंडिंग में हैं। गांव के अमीर लोग अपनी बेटी या बहू के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवाते हैं और फिर उसमें बैठकर दुल्हन अपने मायके से विदा होती है या ससुराल में एंट्री लेती है। ऐसा ही भव्य और सुंदर नजारा हाल ही में उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में देखने को मिला। यहां ग्राम प्रधान बनी नई नवेली दुल्हन जब हेलीकॉप्टर में बैठकर ससुराल आई तो उसकी एक झलक पाने को पुरा गांव उमड़ आया।

father-in-law-arranged-helicopter-for-newly-married-bride-and-gram-pradhan

दरअसल गांव के लोगों को पहले ही भनक लग गई थी कि उनकी ग्राम प्रधान दुल्हन बन हेलीकॉप्टर से शानदार एंट्री लेने वाली है। ऐसे में अपने गांव की नई ग्राम प्रधान की एक झलक पाने तो भारी संख्या में लोग आए। इतना ही नहीं गांववालों ने दुल्हन पर फूलों की बरसात कर उसका स्वागत भी किया। ये पूरे नजारा देखने में ऐसा लग रहा था मानों गांव में कोई बड़ा नेता या फिल्मी सितारा आया हो। गांव वालों ने अपनी ग्राम प्रधान का स्वागत किसी बड़े सेलिब्रिटी की तरह ही किया।

father-in-law-arranged-helicopter-for-newly-married-bride-and-gram-pradhan

नई नवेली दुल्हन जैसे ही हेलीकॉप्टर से नीच उतरी तो हैलीपेड पर पुलिस के जवान उन्हें बतौर सुरक्षा भी देते दिखाई दिए। हर किसी के मन में यही उत्सुकता थी कि ये नई नवेली दुल्हन कौन है और कैसी दिखती है। दरअसल ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद दुल्हन पहली बार गांव आई थी।

father-in-law-arranged-helicopter-for-newly-married-bride-and-gram-pradhan

दरअसल सुनीता वर्मा बदायूं जिले के झानी के बहादुरगंज के रहने वाले और बीजेपी नगर उपाध्यक्ष वेदराम लोधी कि बेटी है। उनका विवाह हाल ही में बरेली के आलमपुर कोट गांव के निवासी श्रीपाल लोधी के बेटे ओमेंद्र सिंह से तय हुआ था। बताया दें कि श्रीपाल पहले ब्लाक प्रमुख का पद संभाल चुके हैं। वहीं उनकी बीवी भी दो बार गांव प्रधान बन चुकी हैं।

father-in-law-arranged-helicopter-for-newly-married-bride-and-gram-pradhan

सुनीता और ओमेंद्र सिंह की शादी तय होने के बाद बीच में पंचायत चुनाव आ गए थे। इस स्थिति का लाभ उठाते हुए ससुर श्रीपाल सिंह लोधी ने सुनीता के बहू बनने से पूर्व ही उसे गांव से चुनाव लड़ा दिया। वहीं उन्होंने बेटे ओमेंद्र सिंह और सुनीता की शादी पहले ही कोर्ट मैरिज से करवा दी। सुनीता ऐसे में बस एक बार गांव पर्चा भरने आई थी। वहीं उसके चुनाव का प्रचार ससुरालवालों ने ही किया। दिलचस्प बात ये रही कि सुनीता भरी वोटों से विजयी भी रही।

father-in-law-arranged-helicopter-for-newly-married-bride-and-gram-pradhan

चुनाव जीतने के बाद ससुर श्रीपाल सिंह लोधी ने प्रधान बनी बहू को शादी अंदाज में मायके से विदा किया और अपने घर लाए। बहू के भव्य स्वागत के लिए उन्होंने 4 लाख रुपए खर्च कर हेलिकॉप्टर बुक किया। इतना ही नहीं  हेलिकॉप्टर को लैंड कराने के लिए गांव में ही नया हेलिपैड भी बनवाया। इसके अलावा उन्होंने जिला प्रशासन से अनुमति लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कारवाई।

अब ग्राम प्रधान बनी इस नई नवेली बहू की हेलिकॉप्टर वाली एंट्री क्षसोल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। पूरे गांव में इसी की चर्चा गरम है।

Back to top button