दिलचस्प

नई नवेली दुल्हन बनी मामी को हुआ भांजे से प्यार, पति को छोड़ रातोंरात की शादी, जाने आगे फिर..

प्यार एक ऐसी चीज है जो कभी भी, कहीं भी और किसी से भी हो सकता है। एक बार जब किसी को प्यार का कीड़ा काटता है तो वाह समाज के नियम कायदे भूल जाता है। उसे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सामने वाला किस जाति, धर्म, रंग रूप का है या वह अमीर है या गरीब। इसमें उम्र भी मायने नहीं रखती है। फिर कुछ प्रेमी प्रेमीका तो प्यार में इतने ज्यादा पागल हो जाते हैं कि रिश्तों की सीमाएं भी लांघ जाते हैं।

अब बिहार के जमुई ज‍िले के गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर साह टोला का यह मामला ही ले लीजिए। यहां एक मामी का दिल अपने ही भांजे पर आ गया। दोनों का प्यार इतना परवान चढ़ा कि वे समाज की परवाह किए बिना सारी हदें पर कर गए। दोनों ने न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए बल्कि भागकर शादी तक रचा ली। इसके बाद जो हुआ वह परिवार वालों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा।

mami bhanja marriage

आमतौर पर मामी भी मां समान ही होती है। दोनों के रिश्ते के बीच एक मर्यादा और पवित्रता होती है। लेकिन झाझा थाना के डुमरमोह गांव की रहने वाली एक नई नवेली दुल्हन ने भांजे से प्यार कर रिश्तों को तार तार कर दिया। महिला की शादी कुछ दिनों पहले ही लखीसराय के चानन प्रखंड अंतर्गत मननपुर गांव के एक युवक से हुई थी।

शादी के बाद शादी के बाद रतनपुर साह टोला निवासी चंदन साह का अपने ननिहाल मननपुर आना जाना बढ़ गया। बस इसी दौरान भांजे का दिल मामी पर आ गया। उधर मामी भी भांजे के प्यार में पगला गई। बस फिर क्या था दोनों ने परिवार की परवाह किए बिना लव अफेयर शुरू कर दिया। हद तो तब हो गई जब दोनों रात में भागकर मंदिर चले गए और वहां शादी रचा ली। उधर नई नवेली बहू के घर से अचानक गायब होने से ससुराल वाले भी हैरान रह गए।

mami bhanja marriage

बाद में जब ससुराल वालों को अपनी नई बहू की करतूत का पता चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ। उनकी समाज में इज्जत कम हो गई। लेकिन यही काफी नहीं था कि मामी भांजे की शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद ससुराल की इज्जत और भी ज्यादा उछल गई। उधर लोग भी सोशल मीडिया पर इस खबर के मजे लेने लगे।

मामी भांजे के प्यार के चर्चे एक पल में पूरे गांव में आग की तरह फैल गए। जिसके कानों में भी यह बात गई वह चटखारे लेने लगा। गांव में इस अनोखी लव स्टोरी की चर्चा रुकने का नाम नहीं ले रही है। किसी ने नई नवेली दुल्हन की बुराई की तो कोई भांजे को दोष देने लगा। वहीं कुछ ने ये भी कहा कि लड़की ने इस तरह शादी कर पति को धोखा देकर अच्छा नहीं किया।
देखें वीडियो-

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही यह खबर पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूले। इस तरह बाकी लोग भी थोड़े सतर्क हो जाएंगे।

Back to top button