दिलचस्प

Video: एक्सरसाइज करने में आलस कर रही थी पत्नी, फिर पति चढ़ गया ऊपर और करने लगा ऐसी हरकत

फिट रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है। आजकल की लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है कि लोगों को मोटापा बहुत जल्दी घेर लेता है। इसके अलावा बीमारीयां भी आपके शरीर को घेर लेती हैं। ऐसे में रोज व्यायाम कर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि रोज नियमित रूप से व्यायाम करना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। अक्सर यही देखा जाता है कि लोग पहले कुछ दिन तो बड़े जोश जोश में एक्सरसाइज करना शुरू करते हैं लेकिन बाद में वह आलसी हो जाते हैं। उनका रोज रोज एक्सरसाइज करने को मन नहीं करता है। ऐसे में उन्हें मोटिवेट करने की जरूरत होती है।

लोगों को एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करना इतना आसान भी नहीं होता है। इसके लिए कई जतन करने पड़ते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पति पत्नी की इस जोड़ी को ही ले लीजिए। यहां एक पति अपनी पत्नी को एक्सरसाइज करने के लिए मोटिवेट कर रहा है। हालांकि ऐसा करने के लिए वह जो तरीका अपनाता है वह बड़ा दिलचस्प होता है।

"husband-gives-money-to-wife-for-exercise-03.07.21-2" "husband-gives-money-to-wife-for-exercise

जैसा कि आप सभी जानते हैं एक महिला को पैसों से बड़ा लगाव होता है। खासकर जब महिला पत्नी बनती है तो उसकी निगाहें अक्सर पति के पैसों पर रहती है। ये बात सभी महिलाओं पर लागू नहीं होती है, लेकिन अधिकतर पति से पैसे लेकर उनसे शॉपिंग करना या बुरे समय के लिए सेविंग करना पसंद करती है। खैर इस वीडियो में पति अपनी पत्नी से एक्सरसाइज करवाने के लिए पैसों की ट्रिक ही आजमाता है।

पति सबसे पहले अपनी पत्नी के ऊपर बैठ जाता है। फिर वह अपनी जेब से एक नोट निकालता है। वह यह नोट अपने मुंह में रखता है। इसे लेने के लिए पत्नी को एक्सरसाइज करनी पड़ती है। इस तरह पति एक के बाद एक और कई नोट बाहर निकालता है और पत्नी एक्सरसाइज करती जाती है।

"husband-gives-money-to-wife-for-exercise-03.07.21-2" "husband-gives-money-to-wife-for-exercise

पति पत्नी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। लोगों को पति का अपनी पत्नी से काम निकलवाने का यह तरीका बड़ा दिलचस्प लग रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी हंसी रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर कोई यही बोल रहा है कि भाई पैसों में बड़ी ताकत होती है। फिर किसी ने ये भी कहा कि अब मैं अपनी मोटी बीवी को दुबला करने के लिए यही ट्रिक ट्राय करूंगा। वहीं एक शख्स ने कहा कि बीवी को पतला करना बड़ा महंगा काम है। इससे तो वह मोटी ही ठीक है।

बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे। इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर jaat_k_jokes नाम के अकाउंट ने साझा किया है। लोग इस वीडियो को बड़ा पसंद कर रहे हैं। चलिए बिना किसी देरी के आप भी इस वीडियो को देख लीजिए।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को पत्नी से व्यायाम कराने का यह तरीका कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ये वीडियो पसंद आया हो तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button