राशिफल

Rashifal 2 July: माता रानी की कृपा से आज इन 3 राशियों की बढ़ेगी संपत्ति, काम होंगे पूरे

हम आपको शुक्रवार 2 जुलाई का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 2 July 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको टैक्स एवं बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की जरूरत है। यह दिन शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक रहेगा। बच्चे खेल-कूद में बिजी रहेंगे। नई गाड़ी खरीदने के लिए समय शुभ है। यात्रा के दौरान अपने सामान का विशेष ध्यान रखें। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी कल्पना भी न की हो। नौकरी में उच्चाधिकारियों की सलाह जरूर लें। इस राशि वाले प्रेमियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कारोबार में आज आपकी मदद के लिए सहयोगी खुद आगे आएंगें। आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। आप शायद किसी धार्मिक यात्रा पर जाएं क्योंकि अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी। अगर आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी प्राप्ति हो सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। पढ़ाई या पारिवारिक मामलों के कारण मानसिक तनाव रहेगा। आत्मविश्वास और योग्यता से कोई कठिनाई काम भी आज सफल हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जीवनसाथी के खराब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। आपके नए दोस्त बनेंगे। बिजनेस में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। आज कोई पुराना विवाद सुलझ जाएगा। अगर आप लंबे समय से अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं, तो निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। कारोबार में आपके लंबे समय से रुके हुए काम आज पूरे हो सकते है। नौकरी में आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।

durga maa

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको संभलकर चलना होगा, अन्यथा किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बुद्धिमानी और चतुराई से आप विषय स्थितियों को भी अपने पक्ष में कर सकते हैं। नौकरी के लिए दिन आपके लिहाज से अच्छा रहेगा। आज के दिन जीवनसाथी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। लव लाइफ में आपका नया अंदाज रोमांच पैदा करेगा। अपने सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाए रखने के लिए आपको समझना चाहिए कि वे क्या संदेश देना चाहते हैं। घर में परिवारजनों का आप के प्रति विरोध रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज अपनी छुपी हुई ताकत को बाहर लाने का सही समय है। आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करें। पैसों के मामलों में संभलकर रहें। लेन-देन में सावधानी बरतें। इस राशि की महिलाओं को आज सुंदर तोहफा मिलने वाला है। रक्त संबंधी समस्याओं का ख्याल रखें। आपको दोस्तों के मामलों में पड़ने से बचना होगा। कारोबार में आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेेेगा। दाम्पत्य जीवन में थोड़ा तनाव आ सकता है। बड़े फैसले आज टाल दें, मन अशांत रह सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। बिजली उपकरणों से खिलवाड़ ना करें, नुकसान हो सकता है। जोखिम से बचें। जीवनसाथी की कड़वी बातें आज आपको दुखी कर सकती हैं। नए काम में रोड़ा आ सकता है। शाम तक काम बन जाएंगे। प्रेमी-प्रेमिकाओं को आज कुछ संयम बरतने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद एवं स्नेह आपको मिलेगा। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। दूर स्थान से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नया घर खरीद सकते हैं। फैमिली में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आपके मन में कुछ नए विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिलेगी। यह बेहतर समय है। इसे नष्ट न करें। नए आयाम के लिए सकारात्मक प्रयास करें। आपके कारोबार में कुछ बड़े बदलाव आने की संभावना है। नौकरी में भी सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप समय के साथ स्वयं को ढालने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। धर्म-कर्म के काम में रुचि रहेगी। पुरानी यादों को सोचकर आप मुस्कुराएंगे। पिता और वरिष्ठजनों से सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। काम के मोर्चे पर आपकी आकस्मिक प्रकृति हानिकारक होगी क्योंकि आपका बॉस आपको किसी चीज़ से आगाह कर सकता है। कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। कार्य में उत्साह एवं ऊर्जा का अनुभव करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक योजनाएं सफलतापूर्वक सिद्ध होंगी। बैंकिंग और मार्केटिंग फील्ड  के जातक खूब मेहनत के बाद ही सफलता की प्राप्ति करेंगे। परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की किसी बात को लेकर जीवनसाथी से कुछ टेंशन हो सकती है। इसे अनदेखा करें। एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। किसी जरूरी कार्य के संदर्भ में बाहर जाना हो सकता है। माता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज जलदबाजी के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है, संभल कर काम करें। बुद्धि और अनुभव से आप कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। पारिवारिक और सामाजिक जीवन के कुछ कार्य भी आज बन सकते हैं। दोपहर बाद दौड़भाग बढ़ जाएगी। उच्च अधिकारियों के साथ महत्व की बातों पर चर्चा होगी। परिवारजनों के साथ प्रेममय बातचीत होगी। काम में आज सामंजस्य की कमी न आने दें। लंबी-चौड़ी बातें करने से आपको बचना होगा। आपको एक्स्ट्रा दौड़-भाग करनी पड़ सकती है।

laxmi maa

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपको चल अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेंगी। कार्य सफलता से प्रसन्नता रहेगी। बुजुर्गों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खाने-पीने में संयम बरतें। इस राशि की लड़कियां आज रोमांटिक मूड में रहेंगी। कहीं से गिफ्ट भी मिल सकता है। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से संपर्क बढ़ेगा। आत्मविश्वास से कार्य सिद्ध होंगे। व्यापार की परेशानियों के कारण आपका मन अशांत रहेगा। हालांकि हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी प्रवास का योग है। घर में किसी समारोह का आयोजन भी किया जा सकता है। भाग्य की अनुकूलता से आपको नौकरी, कारोबार में खुशी और प्रगति मिलेगी। कोई कोई चाहत आज पूरी हो सकती है। किसी जरूरी काम से यात्रा भी आज करनी पड़ सकती है। अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। गुस्सा आना स्वाभाविक है। लेकिन शांत रहना आपके फायदे में साबित होगा। उच्च पदाधिकारी आपसे खुश रहेंगे।

आपने Rashifal 2 July का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 2 July का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 2 July 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ऐसी महिलाओं से सम्बंध बनाना शास्त्रों में किया गया है वर्जित। जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

Back to top button