BollywoodTrending

मिलिए अपने ज़माने के मशहूर कलाकारों के माता-पिता से। वह भी एक साथ…

इन सितारों के माँ- बाप के बारे में जानना चाहते है तो यह स्टोरी अवश्य पढ़ें...

आज की चकाचौंध भरी दुनिया में बहुत सारी जानकारी बस एक क्लिक पर उपलब्ध हो जाती है। इतना ही नहीं तकनीकी क्षेत्र में होते नित्य-नए विकास ने कई क्षेत्रों को ऊंचाइयां प्रदान की है। आप सिनेमा को ही ले लीजिए। आज इस क्षेत्र में तकनीक का बोलबाला देखने को मिलता है। अब बॉलीवुड में कलाकार अपनी कार्यशैली से इतर तकनीक के इस्तेमाल से बड़े-बड़े कारनामे करते है। जिससे उन्हें प्रसिद्धि भी मिलती है। बता दें कि आज बॉलीवुड में अनेकों दिग्गज कलाकार मौजूद हैं। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज के तकनीकी युग मे बॉलीवुड एक्टर्स हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं इसलिए उनके जीवन में होने वाली हर घटना की जानकारी उनके फैंस को रहती है।

Amitabh Bachchan

इतना ही नहीं इन सितारों ने अपनी मेहनत से अपने बच्चों को एक ऐशो-आराम वाली जिंदगी दी है। वहीं कुछ बड़े स्टार के बच्चे भी इसी इंडस्ट्री का हिस्सा बन चुके हैं या बनने की राह पर है। बता दें कि इनके बच्चे आज स्टार किड्स कहलाते हैं। लेकिन यह तो आप सभी को पता है कि एक जमाना ऐसा भी था। जब अभिनेता या अभिनेत्री के परिवार का कोई दूसरा शख़्स इस इंडस्ट्री से तालुक नहीं रखता था। आज भले फिल्मों में काम करने वाले अधिकतर सितारे स्टार किड्स हैं, लेकिन पहले के टाइम में जो हीरो-हीरोइन हुआ करते थे उनके माता पिता बॉलीवुड के जाने-माने सितारे नहीं थे। ये लोग साधारण परिवार से आते थे और कम ही लोगों को इनके मां-बाप के बारे में ज़्यादा जानकारी होती थी, क्योंकि उस दौरान वह तकनीक नहीं थी कि बस एक क्लिक पर फ़ोटो से लेकर अन्य जानकारियां मिल सकें। तो ऐसे में आइए हम आपको 10 ऐसे फेमस कलाकारों के मां-बाप से रूबरू कराते है। जिन्हें आपने इससे पहले विरले ही देखा हो…

अमिताभ बच्चन के माता-पिता…

Amitabh Bachachan

बता दें कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन एवं उनकी मां तेजी का विवाह प्रयागराज की जिला अदालत में हुआ था। इन्होंने 24 जनवरी 1942 को शादी की थी। इस विवाह में कुल 800 रुपये खर्च हुए थे। उस समय इस शादी को लेकर काफी चर्चा हुई थी। मालूम हो तब का समाज ऐसे विवाह को मान्यता नहीं देता था। बता दें कि हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन की मुलाकात दिसंबर 1941 में बरेली में हुई थी। तेजी कविताओं की शौकीन थीं और बच्चन की कविताओं की प्रशंसक थीं। वे लाहौर के फतेहचंद कालेज में मनोविज्ञान पढ़ाती थीं। तेजी बरेली अपनी प्राचार्या के घर आई थीं। तभी मुलाकात हुई और धीरे-धीरे बात शादी तक पहुँच गई।

शाहरूख खान के माता-पिता…

यह तो सभी को पता है कि शाहरुख खान के फैमली का कोई भी सदस्य फ़िल्मी दुनिया से तालुक नहीं रखता। फिर भी उन्होंने अपना एक मुक़ाम बनाया है। बता दें कि शाहरुख़ खान के पिता का नाम ‘मीर ताज मोहम्मद खान’ था। जो पेशावर के रहने वाले थे लेकिन बंटवारे के बाद दिल्ली आ गए। शाहरुख़ के पिता मीर ताज मोहम्मद खान एक चीफ इंजिनियर थे और साथ ही ट्रांसपोर्ट, रेस्टोरेंट जैसे कुछ अन्य बिज़नेस भी करते थे। वहीं उनकी माँ का नाम लतीफ़ फातिमा खान था। उनकी माँ ने Oxford University से पढाई की थी और वे दिल्ली कोर्ट में मजिस्ट्रेट थी। शाहरुख़ की बहन का नाम शहनाज़ लालारुख खान है, जो शाहरुख़ से उम्र में 5 साल बड़ी हैं।

आमिर खान के माता-पिता…

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम ताहिर हुसैन और मां का नाम जीनत हुसैन हैै। आमिर खान को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शौक था। उनके आधे से ज्यादा परिवार के लोग बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। आमिर खान के पिता ताहिर हुसैन फिल्म प्रोड्यूसर हैं। इतना ही नहीं, इनके भांजे इमरान खान भी फिल्मी दुनिया का हिस्सा हैं। आमिर खान की शुरुआती पढ़ाई जे.बी.पेटिट स्कूल से हुई थी।

अनिल कपूर के माता-पिता…

अनिल कपूर फिल्म निर्माता सुरिंदर कपूर के बेटे है। अनिल कपूर की मां का नाम निर्मल कपूर है। जिनकी कुल चार संतान में से तीन बेटे और एक बेटी हैं। अनिल अपने माता पिता की दूसरे नंबर की संतान हैं। अनिल के बड़े भाई बोनी कपूर भी एक प्रसिद्द निर्माता हैं और उनके छोटे भाई संजय कपूर भी एक अभिनेता हैं। अनिल कपूर का नाता एक पंजाबी परिवार से है और बांटवारे से पहले इनका परिवार पाकिस्तान में रहा करता था। लेकिन बंटवारा होने के बाद इनका परिवार भारत आ गया था।

अजय देवगन के माता-पिता…

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन के पिता का नाम वीरू देवगन था। जिन्हें स्टंट मास्टर भी कहा जाता था। वीरू देवगन एक जानेमाने एक्शन निर्देशक थे और उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्मों में स्टंट कोरियोग्राफ़ किए थे। वहीं अजय देवगन की मां का नाम वीणा देवगन है। वीरू देवगन के दो बेटे अजय व अनिल देवगन और दो बेटियां हैं।

धर्मेंद्र के माता-पिता…

Dharmendra

धरम सिंह देओल उर्फ धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 में पंजाब के लुधियाना में नुसरली गांव में केवल किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था। एक्टर का पैतृक गांव लुधियाना के समीप पखोवल में दागौन है। शुरुआती बचपन सहनेवाल गांव में बीता और लुधियाना के ललटन कलां के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इन्होंने पढ़ाई की। उसके बाद 1952 में इन्होंने फगवाड़ा के रामगढ़िया कॉलेज से 12वीं की पढ़ाई की।

जॉन अब्राहिम के माता-पिता…

John Abrahim

बॉलीवुड जगत के ‘हैंडसम हंक’ कहे जाने वाले और अपनी बॉडी से लोगों को दीवाना बनाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी कड़ी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज लाखों लोगों को दीवाना बनाने वाले जॉन अब्राहिम के माता-पिता के बारे में कम लोगों को ही पता है। हम आपको बता दें कि जान अब्राहिम के पिता का नाम अब्राहिम जॉन है और माता का नाम फिरोज ईरानी है।

प्रभास के माता-पिता…

Prabhash South Actor

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता प्रभास आज बहुत बड़े पैमाने पर स्टार बन चुके हैं। इसकी वजह उनकी फिल्म बाहुबली है। इस फिल्म ने उनको फिल्म जगत में एक अलग पहचान दिलाई है। आज पूरी दुनिया में उनके दीवाने मौजूद हैं, लेकिन उनके माता-पिता के बारे में कम लोग ही जानते हैं। प्रभास के पिता का नाम उप्पलापति सूर्यनारायण राजू है और मां का नाम शिवा कुमारी है।

सोनू सूद के माता-पिता…

Sonu Sood

सोनू सूद फिल्म जगत के एक जाने-माने चेहरे हैं। इनके भी माता-पिता के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। इनके पिता का नाम शक्ति सूद और माता का नाम सरोज सूद है। कोरोना काल में सोनू सूद की प्रसिद्धि में काफी बढ़ोतरी हुई है। इससे तो हम सभी वाकिफ हैं।

रितेश देशमुख के माता-पिता…

अभिनेता रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका में भले ज्यादा फिल्में नहीं की है लेकिन सह कलाकार के तौर पर उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। बता दें कि रितेश देशमुख के पिता जाने-माने राजनेता थे और उनका नाम विलासराव देशमुख था तथा मां का नाम वैशाली देशमुख है।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ https://ciesas.edu.mx/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168