दिलचस्प

Funny Video: बीवी ने किया पति का ऐसा स्वागत, देखकर मजे ही आ जाएंगे

पति पत्नी का रिश्ता बड़ा प्यारा होता है। इनके बीच जितना प्यार होता है उतनी नोकझोंक भी होती है। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के जोक्स खूब चलते हैं। इन्हें लेकर लोग अक्सर कोई न कोई मजाक करते रहते हैं। आमतौर पर यही देखा जाता है कि पत्नियां घर के काम काज करती है और पति जॉब पर जाते हैं। लेकिन कुछ विशेष केस में इसका उल्टा भी होता है। कुछ पत्नियां इतनी तेज होती है कि पतियों से भी घर के काम करवा लेती है।

पति पत्नी की इन शरारतों से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बीवी अपने पति के साथ जिस तरह की हरकत करती है वह आपको भी हंसा देगा। इस वीडियो को देख आप बेचारे पति पर तरस खाने लगेंगे। आपको यकीन नहीं होगा कि ऐसा भी कुछ होता है क्या? वहीं जो पत्नी अपनी बीवी से डरते हैं वे इससे रिलेट कर पाएंगे।

wife-made-husband-do-all-the-house-work

क्या है वीडियो में?

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पति काम कर घर आता है। इस समय उसकी बीवी सोफ़े पर बैठ मोबाईल चला रही होती है। पति को घर आता देख पत्नी तुरंत अपना मोबाईल साइड में रख देती है। इसके बाद वह पति का जैकेट उतारती है, उसकी जूते भी अपने हाथों से उतारती है। इस स्टेज तक वीडियो देख आपका लगता है कि बीवी बहुत ही संस्कारी है और अपने पति की बहुत सेवा करती है। लेकिन फिर बीवी पति के साथ जो करती है वह देख आप भी दंग रह जाएंगे। इसके बाद बेचारे पति कि जो हालत होती है वह देख हंसी आ जाती है ।

wife-made-husband-do-all-the-house-work

पत्नी अपने पति को फटाक से एप्रिन (खाना बनाते और बर्तन साफ करते समय पहना जाने वाला कपड़ा) पहना देती है। इसके बाद पति सीधा किचन में जाता है और बर्तन साफ करने लगता है। ये पूरा नजारा देखने में बड़ा ही फनी लगता है। इसे देख बड़ी हंसी आती है। वहीं पति की लाचारी देख थोड़ा दुख भी होता है। सोशल मीडिया पर तो यह वीडियो बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक यूजर लिखता है ‘पति की ये हालत देख मुझे अब अपने संगल होने का दुख नहीं है।’ फिर एक अन्य महिला कमेंट करती है ‘आप ये अपने पति से कैसे करवाती हैं? मेरे पति को किचन में झाँकते भी नहीं हैं।’ एक और कमेंट आता है कि ‘बेचारा पति, काम से थक हार कर घर आया और अब बर्तन भी साफ करने पड़ रहे हैं।’ बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आते रहते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर idiotic_sperm नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इसे अभी तक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IDIOTIC SPERM (@idiotic_sperm)

उम्मीद करते हैं कि यह वीडियो देख आपको बहुत हंस आई होगी। वैसे घर पर आप अपनी पत्नी के किन किन कामों में हेल्प करते हैं हमे कमेंट कर जरूर बताएं। वीडियो पसंद आया तो शेयर भी करें।

Back to top button