अध्यात्म

जिन घरों में होती है ये 3 चीजें वहां स्थायी रूप से निवास करती है मां लक्ष्मी, बना देती है धनवान

पैसा आज के जमाने में बहुत मायने रखता है। ये न हो तो इंसान को बहुत दुख झेलने पड़ते हैं। इसलिए हर कोई अपने जीवन में पैसों की आवक बढ़ाने में लगाता रहता है। लेकिन कई बार लाख कोशिशों के बावजूद पैसा नहीं आता है। यदि आता भी है तो जल्दी खर्च हो जाता है। घर में पैसा न टिकना भी एक बड़ी समस्या होती है। इसकी एक वजह मां लक्ष्मी का घर में वास न करना भी होती है। धन की देवी मां लक्ष्मी कुछ खास परिस्थितियों में घर प्रवेश नहीं करती है। इस बात का जिक्र अपने जमाने के मशहूर विद्वान आचार्य चाणक्य ने भी किया था।

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान और महान विभूति थे। वे एक अच्छी शिक्षक भी थे। किताबी ज्ञान के अलावा उन्हें लाइफ की अच्छी और बुरी परिस्थितियों का भी अच्छा अनुभव था। इसी के आधार पर उन्होंने चाणक्य नीति भी लिखी थी। यह चाणक्य नीति आज के समय में भी काफी काम की है। इसमें कुछ ऐसी लाइफ मैनेजमेंट टिप्स है जिन्हें आज के मॉडर्न जमाने में भी अप्लाइ किया जा सकता है।

maa lakshmi

अपनी इस नीति में आचार्य चाणक्य ने बताया है कि जिन घरों में तीन विशेष बातें होती है वहां मां लक्ष्मी सदैव अपनी कृपा बनाए रखती हैं। ऐसे घर में धन की कमी कभी नहीं होती है। वहां पैसा आता जाता है। धन की हानी नहीं होती है। मां लक्ष्मी की कृपा से उन्हें धन अर्जित करने के कई अवसर मिलते हैं। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी बातें हैं जो मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए आपके घर अवश्य होनी चाहिए।

guru

ज्ञानियों का सम्मान

जिस घर में ज्ञानियों का सम्मान किया जाता है वहां मां लक्ष्मी जरूर आती है। दरअसल जब आप एक ज्ञानी व्यक्ति का सम्मान करते हैं तो उससे प्रेरणा लेकर बहुत कुछ सीखते भी हैं। यही सीख आपको धन अर्जत करने और उसका सही उपयोग कररना सिखाती है। वहीं मूर्ख व्यक्ति की संगत आपको समस्याओं से भर देती है। यही वजह है कि आपको मूर्खों की हां में हां मिलाने या उनकी तारीफ सुनने के बाद कभी प्रसन्न नहीं होना चाहिए। बल्कि एक ज्ञानी व्यक्ति की डांट सुनना उससे कई ज्यादा लाभदायक राहत है।

अन्न का सम्मान

जिस घर में अन्न की बर्बादी नहीं होती है, जरूरतमंदों को अन्न दिया जाता है और हमेशा अन्न का सम्मान किया जाता है वहां मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे घर में अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते हैं। उन्हें धन की भी कोई कमी नहीं होती है। अन्न का कभी भी गलत उपयोग या अपमान नहीं करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार अन्न ब्रह्मा का रुप होता है।

जीवनसाथी का सम्मान

जिस घर में पति पत्नी प्रेम पूर्वक रहते हैं और एक दूसरे का मान सम्मान करते हैं, वहां भी मां लक्ष्मी प्रवेश करती है। ऐसे घरों का माहौल शांत रहता है। लक्ष्मीजी को यही चीज पसंद होती है। वहीं लड़ाई झगड़े करने वाले पति पत्नी के बीच मां लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती है। ऐसे अशांत माहौल में उनकी अनुपस्थिति के चलते दरिद्रता वास करती है।

Back to top button