दिलचस्प

ससुराल पहुंचते ही दिखा दुल्हन का दबंग स्टाइल, दरवाजे पर मारी ऐसी लात कि दंग रह गई सास – Video

हिन्दू धर्म से होने वाली शादियों में कई रीति रिवाज और रस्में होती हैं। सच कहें तो इन्हीं से हमारी शादियों में असली रॉनक आती है। हर एक रस्म को निभाने का अपना अलग ही मजा होता है। फिर आजकल दूल्हा दुल्हन हर रस्म के हिसाब से नए कपड़े पहनते हैं और स्टेज भी सजाते हैं। कभी कभी इन रस्मों को निभाने के दौरान हंसी मजाक भी हो जाता है। फिर कुछ ऐसे पल भी आते हैं जिनकी उम्मीद किसी को नहीं होती है।

वरमाला पहनाते हुए या स्टेज पर हंसी मजाक करते हुए आप ने दूल्हा दुल्हन के कई फनी वीडियो देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको दुल्हन के गृह प्रवह का एक मजेदार वीडियो दिखाने जा रहे हैं। शादी की सभी रस्मों में गृह प्रवेश सबसे अंतिम रस्म होती है। इस दौरान ससुरालवाले दुल्हन का रीति रिवाजों से स्वागत करते हैं। हिंदू धर्म में जब भी किसी लड़की का गृह प्रवेश होता है तो उसे दरवाजे के पास रखे एक बर्तन को लात मार अंदर प्रवेश करना होता है।

bride-funny-kick-at-grah-pravesh

इस रस्म के आप ने कई वीडियो देखे होंगे। अधिकतर यह रस्म दिखने में बड़ी ही शालीन लगती है। दुल्हन भी बड़े आहिस्ता से इस बर्तन को लात मारकर घर में प्रवेश करती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसका गृह प्रवेश का स्टाइल देख आप भी हैरान रह जाएंगे। यह दुल्हन दरवाजे पर रखे बर्तन को इतनी जोर से लात मारती है कि देखने वाले हैरान रह जाते हैं। दुल्हन का यह दमदार किक देख ऐसा लगता है जैसे वह पिछले जन्म में फुटबॉल प्लेयर थी।

दुल्हन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देख तरह तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘क्या दमदार किक है।’ वहीं एक बंदा लिखता है ‘अभी ये हाल है तो सुहागरात पर क्या होगा।’ इसके बाद एक अन्य कमेंट आता है कि ‘ये दुल्हन है या कोई फुटबॉल प्लेयर’। एक व्यक्ति ये भी कहता है कि ‘मैंने आज तक इतना शानदार किक नहीं देखा है। दुल्हन ने तो कमाल ही कर दिया।’ बस इसी तरह लोग और भी मजेदार कमेंट्स कर मजे ले रहे हैं।

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर kannada_videoz नाम के एक पेज ने साझा किया है। वीडियो देख यह भी साफ पता चला रहा है कि ये साउथ इंडियन दुल्हन का वीडियो है। इस वीडियो को अभी तक 54 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। जहां एक तरफ लोगों को यह वीडियो पसंद आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लोग दुल्हन की आलोचना भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि दुल्हन ने इस रस्म का मजाक उड़ाया है। इसे सहजता से करना चाहिए था। वहीं कुछ ससुराल में ऐसी हरकत करने को लेकर भी दुल्हन को ट्रोल कर रहे हैं। वैसे दुल्हन का यह अंदाज अच्छा था या बुरा इसका जजमेंट आप खुद ही वीडियो देखकर कर लीजिए।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kannada videoz (@kannada_videoz)

उम्मीद करते हैं कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button