बॉलीवुड

अब ऐसी दिखती है ‘राम तेरी गंगा मैली’ की मंदाकिनी, देखें उनके परिवार की तस्वीरें

मंदाकिनी 80 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री थी। उन्होंने 16 साल की उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। हिन्दी फिल्मों में डेब्यू से पहले वे बांग्ला फिल्मों में काम कर चुकी थी। उन्हें साउथ की कुछ फिल्मों में भी देखा जा चुका है। बोलवूड में मंदाकिनी ने करीब 45 फिल्मों में काम किया। वे मिथुन से लेकर गोविंदा तक कई बड़े कलाकारों संग नजर आई। लेकिन उन्हें असली सफलता और नाम 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से ही मिली। ये उनके करियर की सबसे हिट फिल्म थी।

mandakini

mandakini

इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म में उनका झरने के नीचे नहाते हुए एक सीन था। इसमें वे बहुत ही ज्यादा आकर्षक लग रही थी। ये सीन इतना पॉपुलर हुआ था कि इसे बार बार देखने के लिए लोग थिएटर चले जाते थे। मंदाकिनी राज कपूर की खोज थी। वही उन्हें हिन्दी फिल्मों तक खींच कर लाए थे। मंदाकिनी को हम डांस-डांस, शेषनाग, जीते हैं शान से, जीवा, हवालात, कमांडो और प्यार करके देखो जैसी कई फिल्मों में देख चुके हैं। इस दौरान वे मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, गोविंदा जैसे एक्टर्स के साथ नजर आई।

mandakini

‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म को छोड़ दिया जाए तो उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। लोग उन्हें बस इसी फिल्म की वजह से जानते थे। ऐसे में मंदाकिनी का फिल्मी करियर धीरे धीरे डूबने लगा और वे फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई। उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के साथ भी जुड़ा। कुछ लोगों का मानना है कि मंदाकिनी के अचानक फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने और गुमनाम जिंदगी जीने की एक वजह ये भी थी।

mandakini

mandakini

mandakini

मंदाकिनी का रियल नाम यास्मीन जोसेफ है। वह एक मुस्लिम थी लेकिन शादी के बाद उन्होंने बौद्ध धर्म अपना लिया। उनके पिता एक ईसाई थे। उनका जन्म 30 जुलाई 1969 को हुआ था। 1995 में उन्होंने बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी कर ली थी। बता दें कि ये वही डॉ. कग्युर टी रिनपोछे ठाकुर हैं जिनका बचपन का फोटो 1970 और 1980 के दशक में मर्फी रेडियो लॉन्च के दौरान यूज किया गया था।

mandakini

mandakini

मंदाकिनी मुंबई में एक तिब्बती हर्बल सेंटर चलाती हैं। यहाँ वह लोगों को तिब्बती योगा सिखाती हैं। उनके पति एक पूर्व बौद्ध भिक्षु हैं जो वैकल्पिक तिब्बती चिकित्सा पद्धति का अभ्यास करते हैं। वह योग ही था जिसने इस कपल को मिलाया था। इनके दो बच्चे भी हैं जिनके नाम रब्बील और राब्जे है। राब्जे तो अब काफी बड़ा हो गया है और बॉलीवुड फिल्मों में आने की तैयारी कर रहा है। वह दिखने में भी बड़ा हैंडसम है।

mandakini

mandakini

मंदाकिनी और उनके पति दलाओ लामा के उत्साही अनुयायी भी हैं। वे खुद भी योग करते हैं और दूसरों को भी बहुत सिखाते हैं। मंदाकिनी लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री, अवॉर्ड शो और यहाँ की पार्टियों से दूर ही रही है। वह एक शांत जीवन जीना पसंद करती हैं। फिल्मों एक्टिव रहने के दौरान उनका करियर और लव लाइफ काफी विवादों से भरा था। ऐसे में वे अपनी जिंदगी का वर्तमान शांति से बितानी चाहती हैं।

Back to top button