दिलचस्प

शादी में नहीं मिला मटन तो मंडप से गायब हो गया दूल्हा, उसी रात रचा ली दूसरी लड़की से शादी

जब भी घर में किसी लड़की की शादी होती है तो माता पिता के ऊपर सबसे ज्यादा प्रेशर रहता है। हर पिता अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करना चाहता है। इसके लिए वह अपनी क्षमता के अनुसार मेहमानों का स्वागत भी करता है। लेकिन कुछ लालची लोग ऐसे भी होते हैं जिनके लिए जितना भी कर लो कम ही होता है। वे कभी लड़कीवालों के स्वागत और दहेज से खुश नहीं होते हैं। छोटी छोटी बातों पर शादी तोड़ने तक को तैयार हो जाते हैं। अब ओडिशा (Odisha) के जाजपुर (Jajpur) की इस घटना को ही ले लीजिए। यहाँ दूल्हा खाने में मटन न मिलने से इतना नाराज हो गया कि शादी के मंडप से ही गायब हो गया।

Dulha

दरअसल शादी वाले दिन शुरुआत में तो सबकुछ अच्छा चल रहा था। लड़की के पिता ने शादी की अच्छी तैयारी कर रखी थी। बरातियों का स्वागत भी अच्छे से किया। फिर शादी की रस्में शुरू हो गई। दूल्हा दुल्हन मंडप में जाकर बैठ गए और बाराती खाना खाने में व्यस्त हो गए। हालांकि खाने के पंडाल पर पहुंचते ही दूल्हा पक्ष नाराज हो गया। उन्हें इस बात की नाराजगी थी कि लड़कीवालों ने खाने में मटन नहीं रखा था। इस बात को लेकर हंगामा हो गया।

shaadi

उधर जब मंडप में बैठे दूल्हे को यह बात पता लगी तो वह बहुत गुस्सा हुआ। उसे मटन न मिलने की बात इतनी बुरी लगी कि वह मंडप छोड़कर चला गया। दूल्हे की यह हरकत देख लड़की वाले हैरान रह गए। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि इतनी सी बात को लेकर उनकी बेटी की शादी टूट जाएगी। शादी में आए बरातियों का कहना था कि खाने में मटन देने की बात पहले ही तय हो गई थी। फिर भी लड़कीवालों ने भोजन में मटन नहीं रखा।

shaadi

अब लड़कीवालों को भला कहां पता था कि शादी में मटन की डिमांड पूरी न होने पर इतना बड़ा बवाल मच जाएगा। उधर हद तो तब हो गई जब दूल्हा इस शादी को तोड़ अपने रिश्तेदार के साथ एक दूसरे गाँव चला गया और उसने उसी रात एक अन्य लड़की से शादी रचा ली। यह पूरी घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक फिलहाल इस मामले पर लड़कीवालों ने कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कारवाई है।

dulhan

हालांकि गांव में इस शादी को लेकर काफी बातें हो रही है। गांववाले भी लड़के वालों की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। किसी ने कहा कि ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं कुछ ने ये भी कहा कि अच्छा हुआ जो शादी के पहले ही दूल्हे का असली रंग पता चल गया। ऐसे लड़के से लड़की की शादी हो जाती तो वह जीवनभर दुखी रहती।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं। यदि आपके घर की शादी में लड़के वाले ऐसी हरकत करते तो आप क्या करते? आपके हिसाब से ऐसे लोगों को कैसी सजा दी जानी चाहिए? जरा उस लड़की के पिता का सोचिए जिसकी इज्जत और पैसा ऐसे वाहियात लोगों की वजह से बर्बाद हो गई।

Back to top button