बॉलीवुड

मां के तलाक के बाद भी पिता से मिलते हैं करिश्मा कपूर के बच्चे, सौतेली मां करती है ऐसा व्यवहार

‘करिश्मा कपूर’ ये नाम सुनते ही हम 90 के दशक में चले जाते हैं। यह वह दौर था जब करिश्मा इंडस्ट्री में टॉप पर हुआ करती थी। लेकिन फिर करिश्मा ने संजय कपूर से शादी रचा ली और उनका फिल्मों में आना धीरे धीरे कम हो गया। संजय की यह दूसरी शादी थी। इसके पहले वह नंदिता महतानी के पति थी। हालांकि दोनों का तलाक हो गया था। ऐसे में करिश्मा ने तलकशुदा संजय से 2003 में शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे भी हुए जिनके नाम समायरा कपूर और किआन राज कपूर है।

karisma-sunjay

करिश्मा ने जब एक तलाकशुदा शख्स से शादी की थी तो उनका यह फैसला सुन फैंस को तगड़ा झटका लगा था। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि इतनी खूबसूरत और फेमस अभिनेत्री एक तलाकशुदा इंसान से शादी कर रही है। हालांकि फैंस की यह फिक्र बाद में सही भी साबित हुई। करिश्मा और संजय का रिश्ता महज 11 साल चला और फिर 2016 में दोनों का तलाक हो गया। इस तलाक को लेकर करिश्मा ने मीडिया में बात भी की थी। यहाँ तक कि उन्होंने अपने पूर्व पति पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे।

Karishma-Sanjay-kapoor

करिश्मा ने बताया था कि शादी की शुरुआत में तो सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन फिर संजय का व्यवहार अचानक से बदल गया। वे करिश्मा के साथ मारपीट तक करने लगे। संजय अपनी सास यानि करिश्मा की मम्मी बबीता से भी बुरा व्यवहार करते थे। करिश्मा बताती है कि संजय सब उन्हें मारते थे तो उनकी सास यानि संजय की मां भी बेटे का ही साथ देती थी और कुछ नहीं बोलती थी। करिश्मा के पिता तो अपने दामाद को नाकारा और अय्याश मानते थे।

karishma kapoor daughter and son

Sunjay Kapur

 

तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा के हिस्से आई। वह आज भी दोनों बच्चों की परवरिश अकेले ही कर रही है। करिश्मा अपने बच्चों के साथ मुंबई में रहती है। हालांकि कोर्ट के आदेश के अनुसार उनके बच्चे अपने पिता संजय से एक निश्चित अवधि में मिल सकते हैं। ऐसा होने से करिश्मा भी उन्हें नहीं रोक सकती है। संजय की करिश्मा से भले न बनी हो लेकिन उन्हें अपने दोनों बच्चों से बहुत प्यार है। वे अक्सर अपने बच्चों के साथ छुट्टियां बिताने जाते रहते हैं।

karishma kapoor children with father

करिश्मा को तलाक देने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से तीसरी शादी रचा ली थी। ऐसे में करिश्मा के बच्चे अपनी सौतेली मां प्रिया से भी मिलते जुलते हैं। प्रिया का अपने सौतेले बच्चों से काफी अच्छा रिश्ता है। वह इन दोनों बच्चों से प्रेम करती है। उनके मन में इन बच्चों के प्रति कोई बुरी भावना नहीं है। कुछ समय पहले करिश्मा के दोनों बच्चे अपने पापा संजय से मिलने दिल्ली गए थे। यहाँ उन्होंने संजय और प्रिया के साथ क्वालिटी टाइम बिताया। इसकी कुछ तस्वीरें भी प्रिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

sanjay kapur priya sachdev and karishma kapoor children

संजय तलाक के बाद भी बच्चों की परवरिश में आर्थिक रूप से मदद करते हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई और अन्य खर्चा संजय ही उठाते हैं। वहीं करिश्मा एक सिंगल मदर के रूप में अपने बच्चों को पालती पोशती है। फिलहाल उनका दूसरी शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

Back to top button