स्वास्थ्य

पुरुषों की यौन क्षमता को कमजोर करता है स्मार्टफोन, जाने इसे कहां रखना चाहिए और कहां नहीं

स्मार्टफोन (Smartphone) हमारी लाइफ का अहम हिस्सा बन गया है। इसके बिना एक दिन तो छोड़िए कुछ घंटे रहना भी मुश्किल होता है। लोग हर दम अपने स्मार्टफोन में घुसे रहते हैं। जब इसे नहीं चलाते तब भी अपने पास चिपका कर रखते हैं। स्मार्टफोन का अधिक इस्तेमाल हमारी सेहत पर नेगेटिव इफेक्ट (Smartphone Side Effects) भी डालता है।

स्मार्टफोन के अधिक उपयोग से आंखों की कम रोशनी और खराब पोस्चर जैसी दिक्कतें आ सकती है। इतना ही नहीं इसे सही ढंग से हैंडल न किया जाए तो पुरुषों की यौन क्षमता (सेक्शुअल लाइफ) भी प्रभावित हो सकती है। कई अध्ययनों में या बात साबित हो चुकी है कि स्मार्टफोन से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन (Electro Magnetic Radiation) हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए यह बात बहुत मायने रखती है कि आप अपना स्मार्टफोन कहां रखते हैं और इसे कैसे यूज़ करते हैं।

इन जगहों पर न रखें स्मार्टफोन

1. शर्ट की जेब: हमे स्मार्टफोन को शर्ट की जेब में रखने से बचना चाहिए। इससे निकलने वाली हानिकारक इलेक्ट्रो मैग्नेटिक रेडिएशन आपके दिल को कमजोर कर सकती है। विशेषकर हाई ब्लड प्रेशर पेशेंट, मधुमेह के मरीजों और 40 से अधिक उम्र के लोगों को शर्ट की जेब में स्मार्टफोन रखने से बचना चाहिए।

Mobile

2. पैंट की पिछली जेब: कुछ लोग अपने स्मार्टफोन को फेशन के नाम पर पैंट की पिछली जेब में रखते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे सायटिका नस में दर्द (Sciatica Nerve Pain) की प्रॉब्लम आ सकती है। इससे आपकी निचली कमर, कूल्हें, एक या दोनों पैर प्रभावित हो सकते हैं। यह चीज आपकी चलने या बैठने की क्षमता पर बुरा असर डालती है।

Mobile

3. पैंट की आगे वाली जेब: पैंट की आगे वाली पॉकेट में स्मार्टफोन को रखना पुरुषों के लिए सबसे ज्यादा घातक हो सकता है। यहाँ फोन रखने से स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी दोनों ही कम होते हैं। मतलब ये फोन पुरुषों की यौन क्षमता कमजोर कर उन्हें बांझ बना सकता है। अर्थात उन्हें बच्चे पैदा करने में दिक्कत आ सकती है।

Mobile

4. तकिये के नीचे: सोते समय कई लोग आपण तकिये के नीचे ही स्मार्टफोन रख देते हैं। ऐसा करने से आपकी नींद पर इसका नेगेटिव एफ़ेक्ट पड़ता है। इससे शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ सकती है। यह चीज आपको पर्याप्त व गहरी नींद नहीं लेने देगी। इसलिए सोते समय स्मार्टफोन व अन्य गैजेट्स को जितना हो सके दूर ही रखें।

Mobile

5. सिरहाने के पास चार्जिंग: कुछ लोग रात को सोने से पहले सिरहाने स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगा देते हैं ताकि वह सुबह तक चार्ज हो जाए। ये चीज बहुत खतरनाक होती है। जब फोन चार्ज होता है तो उससे हानिकारक रेडिएशन अधिक निकलती है। यह आपके दिमाग व त्वचा के लिए नुकसानदायक होती है।

Mobile

ये है स्मार्टफोन रखने का सही तरीका

पहली चीज तो आप जितना हो सकते स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम से कम कर दें। यदि आपको इसकी लत लग चुकी है तो दो से तीन घंटे तक स्मार्टफोन को न छूने की प्रैक्टिस करें। इससे आपको स्मार्टफोन के बिना ज्यादा रहने की आदत लगेगी। रही बात स्मार्टफोन को सही ढंग से कैरी करने की तो इसके लिए आपको छोटे बैग या साइड बैग का उपयोग करना चाहिए। इससे आप स्मार्टफोन की हानिकारक तरंगों से ज्यादा सेफ रहेंगे।

Back to top button