विशेष

योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश, ‘एन्टी-रोमियो स्क्वॉड’ के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबरें!

नई दिल्ली – अंग्रेजी न्यूज पेपर इंडियन एक्सप्रेस हमेशा से ही अपने एंटी-इंडियन आर्टिकल के लिए फेसम रहा है, यह न्यूज पेपर कई बार एंटी-इंडियन खबरें छापने और नकली समाचार व झूठी अफवाह फैलाते हुए पकड़ा गया है। इस न्यूज पेपर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी नीतियों के खिलाफ झूठी न्यूज दिखाते हुए सारी हदें पार कर दी। इंडियन एक्सप्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल (@ इंडियन एक्सप्रेस) पर यह पोस्ट किया था, यह आर्टिकल मूल रूप से इंडियन एक्सप्रेस हिंदी यूनिट “जनसत्ता” में प्रकाशित हुआ था। नीचे देखिए समाचार का शीर्षक क्या था। False news against yogi govt.

 False news against yogi govt

योगी सरकार को बदनाम करने की साजिश –

समाचार के शीर्षक के मुताबिक, एंटी-रोमियो स्क्वॉड ने अब सभी सीमाएं पार कर दी हैं, एंटी-रोमियो स्क्वॉड रोमांस कर रहे कपल के साथ सारी सीमाएं पार कर दीं। अंग्रेजी न्यूज पेपर इंडियन एक्सप्रेस ने शीर्षक दिया है कि – रोमांस कर रहे कपल के साथ ‘एंटी-रोमियो गुडों’ ने की बेशर्मी की हदें पार।

False news against yogi govt

और जब आप नीचे दिये गए वीडियो पर क्लिक करके खोलते हैं तो आपको कुछ और मिलेगा। अगर हमें ऑनलाइन न्यूज पढ़ने की आदत है, तो आम तौर पर विज्ञापन की वजह से इस तरह के लिंक नहीं खोलते। सिर्फ शीर्षक पढ़ते हैं और इस बारे में अपनी धारणा बना देते हैं। लेकिन जब आप लिंक को खोलेंगे तो आपको यह मिलेगा।

 

क्या है इस वीडियो में –

False news against yogi govt

वे वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करते। उन्होंने इस वीडियो पर पोस्ट लिख दिया; इस वीडियो को फेसबुक पर अखिलेश यादव फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसे 15 हजार से ज्यादा बार देखा और 25 हजार बार शेयर किया गया था। वीडियो के वायरल होने के बाद, हमने भी इस वीडियो को देखा जिसे हमारे ही मित्र ने शेयर किया था। जिसने इस वीडियो को अपनी टाइमलाइन पर शेयर करते हुए लिखा था – यह एंटी-रोमियो स्क्वॉड है या गुंडे।

वीडियो देखने के बाद, यह पता चला है कि यह वीडियो पूर्वी बिहार का था, न की उत्तर प्रदेश का। अखबार के मुताबिक इस वीडियो में जिस कपल को “रोमांस” करता बताया जा रहा था, वो वास्तव में रोमांस नहीं कर रहे थे, वे सार्वजनिक जगह में कुछ और कर रहे थे और यह एंटी-रोमियो स्क्वॉड था ही नहीं जैसा की अखबार में बताया गया है। वीडियो देखने के बाद आपको खुद इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि योगी सरकार के खिलाफ किस प्रकार की साजिश चल रही है।

 

देखें वीडियो –

https://youtu.be/xOixhjMdl_8

Back to top button