राशिफल

Rashifal 27 June: सूर्यदेव की कृपा से 3 राशियों की मनोकामना होगी पूरी, आय के साधन मजबूत होंगे

हम आपको रविवार 27 जून का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़िए Rashifal 27 June 2021

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती हैं। नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। दूसरों को खुश करने की आपकी क्षमता मुश्किल कार्य में कारगर साबित होगी। कामकाज के मोर्चे पर थकान महसूस होगी। आपकी सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं। कुछ लोग आपके लिए खास साबित हो सकते हैं। संतान और शिक्षा से जुड़े काम पूरे होंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए कर्ज लेना होगा। नौकरी में स्थान्तरण के योग बन रहे है। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें। नए काम में शीघ्रता न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

छोटी मोटी यात्रा इस दिन हो सकती है। एक लंबे समय से आयोजित महत्वाकांक्षा, आशा या सपने को पूरा करने की एक संभावना है। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। बिना वजह अपनी आलोचना करते रहना आत्मविश्वास को कम कर सकता है। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के ज़रिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। मनोरंजन के मौके आप लोगों को हासिल होंगे।

surya dev

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपकी ईमानदारी और उम्दा तरीके से काम पूरा करने की क्षमता आपको शोहरत दिलाएगी। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको अचानक कोई बहुत बड़ा धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक मामले पक्षधर होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

रोज के मुकाबले आज आपके पास ज्यादा समय होगा। आप सारे मामले सुलझाने में सफल रहेंगे। काम की उलझनों में आप फंस सकते हैं। कोई बड़ा और अलग काम करने से आपको बचना चाहिए। संतान के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। काफी संघर्ष के बाद आपको परेशानियों से राहत मिलेगी। अब धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। बढ़ते हुए आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। सेहत संबंधी मामलों में आपकी चिंता कम हो जाएगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

व्यापार में भागीदारों के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा, परंतु मध्याह्न के बाद आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर है।परिवारीजनों के साथ भी आपका मतभेद बढ़ेगा। निवेश से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल कर लें। जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तेज हो सकती है। आगे बढ़ने के लिए आपको कुछ नया सीखना होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज उच्चाधिकारी के सामने आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। मित्रों-स्वजनों से भेंट होगी। प्रतिस्पर्धियों का सामना आप कर सकेंगे। प्रेम भरे संबंध आपको मृदु बनाएंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे। कार्यक्षेत्र में बहुत से लोग आपसे सहमत हो सकते हैं। अपनी समझदारी का इस्तेमाल करें। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के लोग मददगार रहेंगे। नया सौदा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन दैनिक कार्यों में आपको शांति प्रदान करेगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी मनोरंजक स्थल पर मित्रों या परिचितों के साथ आनंद मनाने का आयोजन बना सकेंगे। आज तनाव की वजह से सिरदर्द हो सकता है। सामूहिक और सामाजिक काम के लिए दिन अच्छा है। परिवार के ज्यादातर काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके घर मेहमानों का आगमन होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। मित्रों की भेंट से मन प्रसन्न रहेगा। आज किसी कार्य में बिना सोचे समझे निर्णय न लीजिएगा। कोई महान उद्देश्य लेकर जीवन पथ पर आप बढ़ रहे हैं। आपका मन अपने उद्देश्य पर एकाग्र और समर्पित रहेगा। व्यवहार कुशलता और सहनशक्ति से काम लेंगे तो ज्यादातर मामले खुद ही सुलझ जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु प्रयत्नशील होगा। मानसिक थकान कुछ कारणों से हो सकती है। आज किसी ऐसे इंसान से मिलने की संभावना है जो आपके दिल को गहराई से छूएगा। कामकाज के मोर्च पर चीज़ें काफ़ी कठिन नज़र आ रही हैं। व्यवसाय के मामलों में कुछ बड़े परिवर्तन आपको देखने को मिलेंगे। शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा कहा जा सकता है। प्रॉपर्टी के काम पूरे हो सकते हैं।

hanuman

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी खास इंसान से आप अपने मन की बातें शेयर करेंगे। कुछ बड़े फैसले भी आप ले सकते हैं। लोगों से साथ बात करने और समारोहों में शिरकत करने का डर आपके घबराहट की वजह बन सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए अपने आत्मविश्वास में इज़ाफ़ा करें। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आपकी बुद्धि और सूझ-बूझ की समाज और परिवार में सराहना होगी। दिमाग में कई तरह के आइडिया भी आ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको आशावादी होना पड़ेगा। किसी सदस्य के देखरेख या पढ़ाई इत्यादि की जवाबदारी बढ़ेगी। आज का दिन पूर्ण रूप से शुभ फलदायी है। आपके मन में चल रही योजनाएं पूर्ण होंगी। आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगड़ा न हो इस बात का ध्यान रखें। पारिवारिक कामों को करने में आज अपनों का साथ मिलेगा। अगर आप घर बदलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं।

आपने Rashifal 27 June का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को Rashifal 27 June का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 27 June 2021 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Ekadashi 2021: जुलाई में आ रही है देवशयनी एकादशी और योगिनी एकादशी, इस तरह करें पूजा

Back to top button