दिलचस्प

छोटे से बच्चे ने दिखाया अनोखा टेलेंट, टायर के अंदर बैठकर सड़क पर लुढ़कने लगा, देखें फिर क्या हुआ

बचपन का दौर सबसे हसीन दौर होता है। जब हम बच्चे होते हैं तो हमे दुनियादारी की टेंशन नहीं होती है। बच्चों का पूरा ध्यान मस्ती मजाक और हंसने में ही रहता है। वह छोटी छोटी चीजों में भी ढेर सारी खुशियां ढूंढ लेते हैं। जहां एक तरफ हम वयस्क बड़ी से बड़ी चीज मिलने पर भी दुखी रहते हैं तो वहीं ये बच्चे थोड़ा सा मिलने पर भी ऐसे खुश हो जाते हैं जैसे इन्हें दुनिया की सारी खुशी मिल गई हो।

बचपन में खेलकुद का भी अपना अलग मजा होता था। बड़े होने पर हमारा खेलना कूदना और कुछ अनोखा करना बंद हो जाता है। लेकिन बच्चे खेल खेल में अक्सर कुछ नया खोज लेते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक बच्चा टायर के अंदर घुसकर खुद को रोल करता है। इस दौरान उसका बैलेंस इतना जबरदस्त होता है कि बाकी लोग भी हैरान रह जाते हैं।

boy-rolled-tire-while-sitting-inside

बचपन में तयार चलाने का शौक सभी को रहता है। आमतौर पर हम हाथ या लकड़ी से टायर चलते थे। लेकिन इस बच्चे ने एक अलग ही लेवल पार कर दिया। ये खुद टायर के अंदर बैठ सैर सपाटे पर निकल गया। इस बच्चे का अंदाज पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह हैरान रह गया। लोग कहने लगे कि इस बच्चे में गजब का टेलेंट है।

इस वीडियो को ट्विटर पर रोहित श्रीवास्तव नाम के यूजर ने शेयर किया है। दरअसल उन्होंने ये वीडियो आईपीएस रूपीन शर्मा के साथ साझा किया है। आईपीएस ने भी बच्चों की मस्ती का ऐसा ही एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया था। उनके वीडियो में कुछ बच्च कीचड़ में फिसलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह कीचड़ वाली जमीन को फिसल पट्टी की तरह यूज कर रहे हैं। ऐसा करते हुए उन्हें बहुत मजा आता है। इस वीडियो को साझा करते हुए आईपीएस कैप्शन में लिखते हैं कि ‘कभी आप ने ऐसा किया? मैंने तो किया।’

आईपीएस के इस वीडियो पर कई लोग कमेंट करते हैं। इसी कमेंट में राहुल श्रीवास्तव एक वीडियो पोस्ट करते हैं। वे वीडियो के साथ लिखते हैं ‘और इस बारे में क्या ख्याल है?’ यह वीडियो टायर के अंदर रोल होते बच्चे का ही होता है। यह दोनों ही वीडियो बहुत मजेदार है। इन्हें देख बचपन की यादें ताजा हो जाती है। मन करता है कि हम एक बार फिर बचपन में चले जाएं और ऐसी ही मस्ती करें। चलिए पहले आप यह दोनों वीडियोज देख लीजिए।

उम्मीद करते हैं कि आपको बच्चों की मस्ती वाला यह वीडियो पसंद आया होगा। इनकी मस्ती देख आपकी बचपन की यादें ताजा हो गई होगी। वैसे आप भले बड़े हो गए हो लेकिन बच्चों की तरह हर छोटी छोटी चीजों को इन्जॉय कर सकते हैं। आपको बस अपनी सोच बदलनी होगी। टेंशन कम लेना होगा और लाइफ को इन्जॉय अधिक करना होगा। फिर देखिए कैसे आप हमेशा खुश रहते हैं। वैसे वीडियो पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें।

Back to top button