दिलचस्प

शादी के पहले दुल्हन ने निकाली अपनी भड़ास, Video देख लोटपोट हो जाओगे

हर साल शादी का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़े अजब गजब वीडियोज की भरमार आ जाती है। कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं जिन्हें देख हमारी हंसी नहीं रुकती है। अब इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही इस दुल्हन को ही ले लीजिए। एक दुल्हन के लिए उसकी शादी सबसे ज्यादा अहम होती है। इस दिन का इंतजार वह बरसों से करती है। फिर आज के सोशल मीडिया के जमाने में उन्हें अपनी शादी की फोटो में परफेक्ट भी दिखना होता है। उनकी शादी की तस्वीरें सभी दोस्त और रिश्तेदार देखते हैं।

bride-talks-about-pre-wedding-diet-and-pressure-of-being-good-looking

एक तरह से दुल्हन के ऊपर शादी वाले दिन अच्छा दिखने का मेंटल प्रेशर आ जाता है। इसके लिए फिर उसे कई जतन भी करने पड़ते हैं। इस वायरल वीडियो में दुल्हन अपने शादी के स्ट्रगल को ही बता रही है। हालांकि दुल्हन इतनी क्यूट है कि उसका स्ट्रगल सुनाने का तरीका मजेदार लगता है। उसका स्ट्रगल सुन आपको भी हंसी आ जाएगी। शादी वाले दिन हर शख्स की नजर दुल्हन पर होती है। खासकर लड़केवालों के रिश्तेदार अपनी होने वाली बहू को कुछ ज्यादा ही जज करते हैं।

ऐसे में लड़कियां मेकअप और सुंदर ड्रेस का सहारा देख शादी वाले दिन सुंदर दिखने की कोशिश करती है। लेकिन कुछ लड़कियों के लिए सिर्फ यही चीजें काफी नहीं होती है। वह कितना भी सज सँवर लें लेकिन उनका मोटापा उनकी सुंदरता के बीच में आ जाता है। ऐसे में उन्हें शादी में स्लिम ट्रिम और सुंदर दिखने के लिए डाइट और व्यायाम का सहारा लेना पड़ता है। इस वायरल वीडियो में दिख रही दुल्हन अपना मेकअप करवाते हुए इसी स्ट्रगल का जिक्र करती है।

bride-talks-about-pre-wedding-diet-and-pressure-of-being-good-looking

अपने प्री वेडिंग स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए वह कहती है कि कैसे शादी वाले दिन रस्मों के चलते उसने एक दिन पहले से ठीक से खाना नहीं खाया। यहां तक कि उसने न तो ब्रेकफास्ट किया और न ही चाय पी। उसने शादी के पहले से अपनी पसंदीदा चीजों से दूरी बनाना शुरू कर दिया। मजेदार बात ये होती है कि दुल्हन बोलती है जैसे ही शादी खत्म होगी तो सबसे पहले वह अपनी पसंद का ढेर सारा खाना खाएगी।

दुल्हन की ये बातें सुन हर कोई लोटपोट हो रहा है। यह वीडियो पूरे इंटरनेट पर सबको गुदगुदा रहा है। खासकर लड़कियां दुल्हन के इस स्ट्रगल से रिलेट कर रही हैं। कमेंट में वह भी अपना अनुभव बता रही हैं। एक महिला यूजर कहती हैं कि अपनी वेडिंग ड्रेस में अच्छे से फिट आने के लिए मैंने काफी दिनों पहले से डाइटिंग और व्यायाम शुरू कर दिया था। वहीं एक अन्य लड़की लिखती है कि ‘मैं तेरा दर्द समझ सकती हूँ बहन।’ वीडियो पर इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर Witty Wedding नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो में दिखाई दे रही दुल्हन का नाम उपासना बताया जा रहा है। वह दुल्हन के लिबाज़ में बहुत ही खूबसूरत लग रही है। वहीं उसकी बातें सबको बहुत हंसा रही है।

देखें वीडियो


वैसे आपको दुल्हन की यह बातें कैसी लगी?

https://www.tv9hindi.com/trending/brides-rant-about-pre-wedding-diet-indian-wedding-video-goes-viral-711847.html

Back to top button