दिलचस्प

इस ट्रिक से हाथी जैसे प्राणी को भी मार गिराता है शेर, Video में कैद हुई जंगल के राजा की तकनीक

जंगल एक ऐसी जगह होती है जहां सभी तरह के प्राणी पाए जाते हैं। वे शाकाहारी और मांसाहारी दोनों ही हो सकते हैं। प्रकृति का नियम है कि मांसाहारी जानवर शाकाहारी जानवर को मारकर खाता है। यह रीत सदियों से चली आ रही है। जब बात शिकार की आती है तो शेर का नाम नंबर 1 पर आता है। यही वजह है कि उसे जंगल का राजा भी कहते हैं। शेर के पास शिकार करने की गजब की काबिलीयत होती है। वह जब शिकार पर निकलता है तो खाली हाथ कम ही लौटता है।

शेर अकेले भी शिकार करते हैं और झुंड में भी कर लेते हैं। शेर एक शक्तिशाली जीव होता है। ताकत के साथ साथ उसमें दिमाग भी होता है। उसकी शिकार करने की तकनीन कमाल की होती है। यही वजह है कि वह जंगल के हर जानवर का शिकार करने में सक्षम होता है। हिरण, भैंसे, जेबरा जैसे जानवरों का शिकार तो उसके बाएं हाथ का खेल होता है। वहीं वह जिराफ़ और हाथी जैसे विशालकाय जानवरों को भी मारकर खा जाता है।

जंगल में हाथी सबसे बड़ा जानवर होता है। उससे पंगा लेने की हिम्मत हर कोई नहीं करता है। हाथी को एक बार गुस्सा आ जाए तो वह सामने वाले का कचूमर बना देता है। लेकिन आपको जान हैरानी होगी कि शेर हाथी जैसे विशाल जानवर का शिकार भी कर लेते हैं। हालांकि ऐसा करने में उन्हें बाकी आसान शिकार के मुकाबले ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए वे अधिकतर हाथी के बच्चे को अपना निशान बनाते हैं। ये उनके लिए कम मेहनत वाला और पेट भरने वाला शिकार होता है। इसलिए जब भी उन्हें मौका मिलता है तो वे हाथी के बच्चे को मारने से चूकते नहीं है।

lion-shows-amazing-hunting-skills-on-elephant-baby

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इस वीडियो में एक शेर हाथी के बच्चे का शिकार करता नजर आता है। हाथी का बच्चा साइज़ में शेर से भी बड़ा होता है, लेकिन शेर अपनी खास टेक्निक लगाकर उसे मार गिराता है। वह हाथी के बच्चे के ऊपर पीछे से हमला करता है। शेर हाथी के बच्चे की पीठ पर चढ़ जाता है। हाथी का बच्चा अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष भी करता है लेकिन कोई फायदा नहीं होता है।

शेर की पकड़ इतनी मजबूत होती है कि हाथी का बच्चा उसके चंगुल से छूट नहीं पाता है। अंत में वह हार मान लेता है और शेर उसका काम तमाम कर देता है। यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा वह शेर की शिकार करने की स्किल देख दंग रह गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildlife_0.2 नाम के पेज ने शेयर किया है। लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी आ रहे हैं। किसी को शेर का अटेक करने का स्टाइल पसंद आया तो कोई हाथी के लिए बुरा फिल करने लगा। चलिए आप भी यह वीडियो देख लीजिए।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by wildlife official (@wildlife_0.2)

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा?

Back to top button