विशेष

मायके आते ही नई नवेली दुल्हन ने कर दिया कांड, भाई ने खोला राज तो दंग रह गए ससुरालवाले

हर परिवार की यही चाह होती है कि उसके घर एक संस्कारी बहू आए। एक ऐसी बहू जिसके घर आते ही ऐसा लगे जैसे साक्षात लक्ष्मी घर आ गई हो। इस नई बहू को लेकर परिवार बहुत से सपन देखता है। सास सोचती है कि अब उसे घर में आराम मिलेगा। पति सोचता है कि उसके सुख दुख में साथ देने वाली आ गई है। ससुर सोचते हैं कि अब उन्हें अपने पोते पोतियों संग खेलने को मिलेगा। एक बहू पूरे परिवार की शान होती है। उसी से परिवार की समाज में इज्जत जुड़ी रहती है। ऐसे में यदि आपकी नई नवेली बहू शादी के कुछ दिन बाद ही कांड कर दे तो यकीनन हर कोई हैरान रह जाएगा।

wedding

बस ऐसा ही कुछ भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में देखने को मिला। यहां एक नई नवेली दुल्हन शादी के बाद अपने मायके आई। मायके में आए उसे कुछ ही दिन हुए थे कि वह अचानक गायब हो गई। जब जांच की गई तो भाई सामने आया। उसने अपनी बहन से जुड़ा एक ऐसा राज खोल दिया जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया। यह पूरा मामला बरारी थाना क्षेत्र स्थित सुरखीकल इलाके का है। यहीं गायब हुई दुल्हन का मायके है।

dulhan

दरअसल निधि (परिवर्तित नाम) की शादी 16 मई को हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से हुई थी। सभी बड़े खुश नजर आ रहे थे। इसके बाद निधि अपने ससुराल चली गई। यहां भी सब ठीक ही था। ससुराल से निधि कुछ दिनों के लिए अपने मायके रहने आ गई। ससुराल वालों ने भी उसे मायके जाने की इजाजत दे दी। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बहू एक बार जाएगी तो कभी वापस लौट कर नहीं आएगी। मायके आने के कुछ दिनों बाद निधि अचानक से गायब हो गई।

निधि के भाई ने पुलिस को बताया कि 13 जून को उसकी बहन कुछ काम का कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं आई। जब पुलिस ने भाई से पूछा कि उसे किसी पर शक है तो भाई ने फिर एक एक कर सारे राज खोले। उसने बताया कि मायके आने के बाद से ही उसकी बहन फतेहपुर मुरारपुर के रहने वाले पंकज कुमार मंडल से घंटों फोन पर बात करती रहती थी। उसे गांव के अमरजीत कुमार पर भी शक है। भाई का कहना है कि अमरजीत ने ही मेरी बहन को पंकज के कहने पर भगाया है।

dulhan

इस आरोप को लगाने के बाद भाई अमरजीत कुमार और पंकज कुमार दोनों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है। भाई ने ये भी बताया कि उसकी बहन के गायब होने के बाद दोनों का मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ बता रहा है। इससे उसका शक और भी गहरा हो गया है। भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वह निधि का पता लगाने में जुटी है। उधर निधि के ससुराल वाले बड़े टेंशन में हैं। उनकी नई नेवली बहू कथित रूप से किसी और के साथ भाग गई। यह बात उन्हें बहुत परेशान कर रही है। निधि के मायके वाले भी बेटी के गायब होने से टेंशन में हैं।

Back to top button