दिलचस्प

भिखारी की तरह सड़क पर Kiss की भीख मांगने लगा लड़का, लड़की ने दे भी दी, देखें Video

‘Kiss’ एक ऐसी चीज है जिसकी चाह हर लड़के को होती है। लड़का जैसे ही जवानी की दहलीज़ पर कदम रखता है तो लड़की को लेकर उसकी दिलचस्पी बढ़ जाती है। वह प्यार मोहब्बत जैसी चीजों में पड़ जाता है। उसके अंदर की कामुक भावनाएं भी जाग उठती है। फिर फिल्मों में किसिंग सीन्स देख उसके अंदर का जवान लड़का भी जाग जाता है। उसकी भी इच्छा होती है कि मेरी कोई गर्लफ्रेंड हो जो मुझे बहुत प्यार करे।

आज के सोशल मीडिया के जमाने में तो कई युवक युवती अपने लवर के साथ Kiss वाले फोटो वीडियो भी डालते हैं। यह सब देखकर भी लड़कों के ऊपर जल्द से जल्द किसी लड़की को चूमने का प्रेशर बढ़ जाता है। अब कुछ खुशनसीब लड़कों को तो लड़की और kiss दोनों ही मिल जाता है। लेकिन कुछ बदनसीब ऐसे भी होते हैं जिनके नसीब में न तो लड़की होती और न ही पप्पी।

किसी लड़की से पप्पी लेना इतना आसान भी नहीं होता है। वह आपको तभी चूमती है जब उसे आपसे सच्चा प्यार हो या आप उसे क्यूट लगे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के से मिलाने जा रहे हैं जो सड़क पर भिखारियों की तरह लड़की से पप्पी मांग रहा है। ये लड़का राह चलती लड़की से पप्पी की भीख माँगता है। वह पप्पी देने से मना करती है तो सड़क पर लेट जाता है। कहता है कि जब तक चुम्मा नहीं दोगी तब तक कहीं नहीं जाऊंगा।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर एक लड़का लेटा है और बगल में एक लड़की खड़ी है। लड़का लड़की से पप्पी लेने की जिद करता है। यह तमाशा देख वहां भीड़ भी इकट्ठा हो जाती है। लड़का पप्पी लिए बिना वहां से जाने को तैयार ही नहीं होता है। इसके बाद लड़की जो करती है वह देख हर कोई हैरान रह जाता है। किसी को यकीन नहीं होता है कि लड़की ऐसा भी रिएक्ट करेगी।

दरअसल लड़की उस लड़के को सड़क पर सबके सामने पप्पी दे भी देती है। सड़क पर भिखारी की हालत में लेटे लड़के को एक सुंदर लड़की से पप्पी मिलती देख कई लोग हैरान हैं। उन्हें लड़के की किस्मत से जलन हो रही है। वे सोच रहे हैं कि यहां लड़के से अच्छी हालत में होने पर भी लड़की Kiss नहीं करती है और यहां इस फटीचर हालत वाले लड़कों को पप्पी मिल गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग वीडियो देख मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि ‘आजकल भिखारी को भीख में पैसे भी इतनी आसानी से नहीं मिलते जितनी आसानी से लड़के ने लड़की से पप्पी ले ली।’ फिर एक अन्य यूजर ने कहा ‘लड़के की किस्मत कमाल की है। यहां मेरी नई नई गर्लफ्रेंड ने मुझे अभी तक पप्पी नहीं दी और यहां उसे एक अनजान लड़की ने किस कर दिया।’ इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘jaat_k_jokes’ नाम के अकाउंट ने साझा किया है।

वैसे यदि आप लड़की की जगह होते तो क्या लड़के को पप्पी देते?

Back to top button