दिलचस्प

दूल्हे ने अपनी शादी में लगाए ऐसे ठुमके, देखकर सपना चौधरी को भी आ जाए शर्म -Video

भारत में शादी किसी त्योहार से कम नहीं होती है। ये एक तरह से बड़ा जश्न होता है जिसमें हमारे सभी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होते हैं। शादी में इन्जॉय करना हर किसी को पसंद होता है। यही वजह होती है कि लोग सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि दूसरों की शादी को लेकर भी उत्साहित हो जाते हैं। भारतीय शादी में हर चीज का अपना अलग मजा होता है। मेहमानों के बीच हंसी मजाक हो, स्वादिष्ट भोजन हो, रस्में रिवाज हो या डांस और मस्ती हो।

इंडिया में होने वाली शादियां डांस के बिना अधूरी होती है। जब तक शादी में डीजे नहीं बजता, ढोल नगाड़े नहीं बजते, लोग ठुमके नहीं लगाते तब तक वह शादी अधूरी सी लगती है। बिना डांस के शादी का रंग फीका होता है। खासकर बारात के समय नाचने का अलग ही मजा है। इस दौरान हर कोई अपने अंदर मौजूद डांस के किदे को शांत करता है। बारात में नाचने वाले लोग और उनका डांस भी अलग अलग होते हैं।

groom funny dance

बारात के डांस को देख कभी हैरानी होती है तो कभी हंसी आती है। जैसे हर बारात में कुछ आंटियाँ अपने जमाने का डांस करती है। फिर कुछ बच्चे होते हैं जो बीच में कूदा फाँदी कर लेते हैं। इसके बाद कुछ युवा लोग होते हैं जो हुड़दंग मचाते हुए खूब नाचते हैं। फिर नागिन डांस तो होता ही है। इसके अलावा हर शादी या बारात में एक शख्स ऐसा भी होता है जिसका डांस स्टाइल सबसे अनोखा और अलग होता है। ये जब नाचता है तो लोगों की हंसी नहीं रुकती है।

आज हम आपको जो डांस वीडियो दिखाने जा रहे हैं वह भी इस अनोखे और फनी नाचने वाले शख्स का ही है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस अजीब डांस को करने वाला बंदा और कोई नहीं बल्कि खुद दूल्हा ही है। आमतौर पर दूल्हा अपनी शादी में कम ही नाचता है। यदि नाचता भी है तो पहले से प्रैक्टिस करता है ताकि शादी वाले दिन उसका नाच देख हर कोई इंप्रेस हो जाए। लेकिन इस वायरल वीडियो में तो दूल्हा इतना अजीब और फनी डांस करता है कि देखने वालों की हंसी नहीं रुकती है।

groom funny dance

दूल्हे का यह अजीब डांस सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसका हंस हँसकर बुरा हाल हो जाता है। फेसबुक पर तो इस वीडियो को 35 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में दूल्हे के डांस स्टेप्स सबसे मजेदार चीज होती है। वह जिस अंदाज में ठुमके लगाता है उसे देख दूल्हे के पीछे खड़ी महिलाएं भी हंसने लगती है। एक दूल्हे को अपनी ही शादी में इस तरह मस्त होकर नाचता देखना चेहरे पर मुस्कान भी ला देता है। यह वीडियो आपकी स्ट्रेस को आसानी से दूर कर देता है।

इस वीडियो को देख लोग भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘दूल्हा दिल खोलकर नाच रहा है। ये अच्छी बात है।’ फिर एक ने लिखा कि ‘भाई यह दूल्हा कौन सा नशा कर के डांस कर रहा है?’ बस ऐसे ही और भी कई मजेदार कमेंट्स आते रहे।

Back to top button