समाचार

2 महीने तक सुहागरात मनाने से इनकार करती रही दुल्हन, फिर पति ने जो देखा वह डरावना था

‘सुहागरात’ यह वह रात होती है जिसका इंतजार लड़कों को शादी के कई महीनों या सालों पहले से ही रहता है। इस हसीन रात के सपने वे कई बार देखते हैं। सोचते हैं इस दिन ऐसा होगा, वैसा होगा, मैं ये करूंगा, वो करूंगा वगैरह वगैरह। लेकिन जरा सोचिए क्या होगा जब सुहागरात वाले दिन ही आपकी बीवी आपके साथ शारीरिक संबंध बनाने से मना कर दे। यकीनन ये बात सुन आपका भी दिल टूट जाएगा। आपके सभी सपने एकपल में चकनाचूर हो जाएंगे। आपके दिमाग में यही चलेगा कि आखिर आपकी पत्नी ऐसा क्यों कर रही है?

marriage

अब उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) की इस घटना को ही ले लीजिए। यहां एक शख्स की नई नवेली बीवी ने एक या दो दिन नहीं बल्कि दो महीने तक पति संग शारीरिक संबंध नहीं बनाए। वह हर बार कोई न कोई बहाना कर संबंध बनाने से मना कर देती थी। जब पति को शक हुआ और उसने इसकी जांच पड़ताल की तो उसे होश उड़ गए। उसके साथ एक ऐसा धोखा हुआ जिसकी उसने सपने में भी कल्पना नहीं की थी। एक पल में उसकी सारी दुनिया और सपने उथल पुथल हो गए। वह सीधा थाने गया और पत्नी, ससुर सहित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी।

dulhan

दरअसल कानपुर के शास्त्री नगर के रहने वाले पवन (परिवर्तित नाम) की शादी 28 अप्रैल 2021 को पनकी इलाके की रहने वाली एक महिला से हुई थी। शादी बड़ी धूमधाम से हुई। दूल्हा दुल्हन दोनों ही शादी में बड़े खुश दिखाई दे रहे थे। लेकिन जब सुहागरात मनाने की बात आई तो पवन की पत्नी ने तबीयत खराब होने का बहाना बनाया और बोली कि वह अभी शारीरिक संबंध बनाने में असमर्थ है। उस दिन पति ने दुल्हन की बात मान ली। फिर देखते ही देखते दो महीने बीत गए। पत्नी हर बार बीमारी का बहाना बनाकर संबंध बनाने से इनकार कर देती।

पत्नी की इन हरकतों को देख पति को शक हुआ। उसे लगा दाल में जरूर कुछ काला है। इसके बाद वह अपनी बीवी को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास चेक-अप के लिए ले गया। यहां डॉक्टर ने पुष्टि करी कि पवन की बीवी महिला नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर (Transgender) है। यह बात सुन पवन के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसके साथ इतनी बड़ी धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद पवन ने बीवी, सास ससुर और मध्यस्थ के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही उसने सबूत के रूप में बीवी की मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस को दी।

Dulhan

थाना प्रभारी कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि ‘पीड़ित शख्स द्वारा ससुराल वालों सहित आठ लोगों के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।’ उधर पवन और उनका परिवार इस सदमे से उभर नहीं पा रहा है। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उन्हें इस तरह धोखे में रखकर एक एक ट्रांसजेंडर से शादी कराई गई।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button