विशेष

पीएम मोदी के मन की बात केवल भारतीय ही नहीं बल्कि सुनते हैं 150 अन्य देश के भी लोग, जानें!

प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की गड्डी संभाली है तब से वह लगातार देश की प्रगति के लिए दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं। मोदी सरकार में भारत की विदेश नीति काफी मजबूत हुई है। यह तभी संभव हुआ है, जब मोदी ने लगातार विदेश यात्राएं कीं और अन्य देशों से अच्छे सम्बन्ध स्थापित किये।

सफलता से चल रहा है मन की बात कार्यक्रम:

इसके अलावा नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिए भी अपनी तरफ से पूरी कोशिश की और लोगों के हित के लिए कई योजनाएं चलाईं। युवाओं से लेकर वृद्धों तक के लिए मोदी सरकार में योजनाएं चलाई जा रही हैं। शायद यही वजह है कि इस समय देश की पूरी जनता का विश्वास मोदी सरकार पर है। इस बात का अंदाजा हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव से लगाया जा सकता है।

लोगों से अपने दिल की बात करने के उद्देश्य से पीएम मोदी ने रेडियो पर मन की बात नाम से एक कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम आज भी काफी सफलता से चल रहा है और काफी लोग इसे सुनते हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि पीएम मोदी का यह मासिक कार्यक्रम केवल भारत में ही नहीं विदेशों में भी काफी सराहा जा रहा है।

अन्य भाषाओं में भी होता है भाषण के अंश का प्रसारण:

आल इंडिया रेडियो के निदेशक ने यह बताया कि भारत के अलावा 150 देशों में रहने वाले भारतीयों के बीच यह कार्यक्रम काफी लोकप्रिय है। पीएम मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हिंदी मे बोलते हैं जिसे बाद में इंग्लिश में भी प्रसारित किया जाता है। इसके साथ ही पीएम मोदी के भाषण के कुछ अंश को रूसी, चीनी, फ्रेंच और उर्दू में भी प्रसारित किया जाता है।

विदेशों में रहने वाले भारतीयों का भी पीएम मोदी से जुड़ने का पूरा अधिकार है। विदेशों में रहने वाले भारतीयों में सबसे ज्यादा गुजरातियों के बीच पीएम मोदी की मन की बात प्रचलित है। अफ्रीकी देशों में इस कार्यक्रम को काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलती हैं। ज्ञात हो कि पीएम मोदी हर महीने की आख़िरी तारिख को देशवासियों को संबोधित करते हैं और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं।

Back to top button