अध्यात्म

घर मे रखना शुरू करिए ये मूर्तियां, फ़िर चमक जाएगी आपकी क़िस्मत। नहीं करना पड़ेगा दुःखो का सामना…

घर में इन मूर्तियों को रखना वास्तु शास्त्र के हिसाब से माना जाता है शुभ।

हर किसी की कहीं न कहीं यह चाहत होती है कि उसका घर देखने में सुंदर लगे, ताकि सभी उनके घर की तारीफ करें इसलिए हम सभी अपने घरों को सजाने संवारने के लिए कई तरह के शोपीस और मूर्तियां आदि लाते हैं। इनमें से कई प्रतिमाएं घर के लिए बहुत शुभ होती हैं तो वहीं कुछ नकारात्मकता को बढ़ाती हैं। वास्तु के अनुसार घर के निर्माण से लेकर साज-सजावट का संबंध भी आपकी तरक्की, आर्थिक स्थिति और खुशहाली से जुड़ा होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी मूर्तियों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में रखना बेहद शुभ होता है।

home temple

इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में सुख शांति की कमी हो, धन की आवक नहीं हो पा रही हो। इसके अलावा घर के सदस्यों में अगर एकता की कमी हो, नौकरी-व्यापार में परेशानी आ रही हो तो भी इसके पीछे आपके घर में सजावट के लिए रखी गई मूर्तियां जिम्मेदार हो सकती है। कुल-मिलाकर कहें तो आज हम वास्तु शास्त्र से जुड़े ऐसे टोटके की बात करने जा रहें। जिसे अपनाकर हम अपने घर की शोभा भी बढ़ा सकते है। साथ ही साथ घर धन-धान्य से परिपूर्ण रहेगा। जी हां कुछ ऐसी मूर्तियां होती है। जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में रखकर न सिर्फ घर में सकारात्मकता का संचार किया जा सकता, अपितु इस वास्तु शास्त्र के अनुसार चलने से आपके सौभाग्य और समृद्धि में वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी मूर्तियां घर में रखने से आप पा सकते हैं लाभ और जिससे आपकी जेब कभी नहीं होगी खाली…

हाथी…

हाथी सिर्फ़ विशालकाय जानवर नहीं होता है। वास्तु शास्त्र में इसका विशेष महत्व है। वास्तु के अनुसार, हाथी ऐश्वर्य का प्रतीक होता है। तो वहीं ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी हाथी की प्रतिमा रखना बहुत ही शुभ फ़लदायक माना जाता है। आप अपने घर में हाथी की पीतल या चांदी की मूर्ति रख सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार शयनकक्ष में चांदी के हाथी की मूर्ति रखने से राहु से संबंधित सभी दोष से मुक्ति मिल जाती है। वहीं चांदी का ठोस हाथी घर में रखने से घर में धन, समृद्धि आती है। इसके अलावा ज्योतिष के अनुसार हाथी को भगवान गणेश जी का प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में अगर धातु की हाथी रखी जाती है। तो इससे समाज में यश और कीर्ति मिलने के साथ ही साथ घर मे साकारात्नक ऊर्जा का संचार होता है।

इतना ही नहीं अगर घर के मेन गेट के पास चांदी के हाथी के जोड़ों को रखा जाए तो घर में साकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हाँ बशर्तें कि इसे रखते समय इस बात का खास ध्यान रखा जाना चाहिए कि दोनों हाथी के मुंह एक-दूसरे के आमने- सामने ही हो। इससे घर में गुड़ लक आएगा। परिवार वालों की किस्मत के रास्ते खुलेंगे। आप चांदी की जगह पत्थर के हाथी को भी रख सकते है। वही अगर घर, दुकान या ऑफिस की उत्तर और दक्षिण दिशा में लाल रंग का हाथी रखा जाएं तो वह बेहद शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को समाज में मान- सम्मान मिलता है।

हंस…

हंस मां सरस्वती की सवारी है। वास्तु के अनुसार, घर के अतिथिगृह में हंस के जोड़ों की मूर्ति रखनी चाहिए। इससे आप आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ अगर विवाहित दंपति के जीवन में यदि कोई परेशानियां आ रही हो तो अपने शयनकक्ष में बत्तख के जोड़े की मूर्ति रख सकते हैं। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।

कछुआ…

फेंगशुई के अनुसार घर में कछुआ रखने से उन्नति के साथ ही धन-समृद्धि का योग बनता है। इसे रखने से आयु भी लंबी होने की मान्यता है। पूर्व और उत्तर दिशा कछुए की स्थापना हेतु सर्वोत्तम मानी गई है। ड्राइंग रूम में कछुआ रख सकते हैं किसी पात्र में जल भरकर। कछुआ धातु का होना चाहिए लकड़ी का नहीं। तभी वह ज्यादा असरकारक होगा। इतना ही नहीं कछुए से जुड़ी धार्मिक मान्यताएं भी है। इसके अनुसार कछुआ, भगवान विष्णु का रूप माना जाता है इसलिए मान्यता है कि जिस स्थान पर कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी का वास भी होता है।

गाय…

हिंदू धर्म में गाय को बहुत महत्व दिया जाता है। यह एक पूजनीय पशु माना जाता है। वास्तु के अनुसार, घर पर पीतल की बनी हुई गाय की मूर्ति रखना बहुत शुभ माना जाता है। जिन दंपति को संतान प्राप्ति की कामना है उन्हें पीतल से बनी गाय की प्रतिमा घर मे अवश्य रखनी चाहिए। मान्यता है कि इससे संतान सुख प्राप्ति की कामना पूरी होती है। पढ़ाई करने वालों के लिए भी गाय की प्रतिमा रखना अच्छा रहता है। इससे पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।

ऊंट…

वास्तु और फेंगशुई के अनुसार, घर पर ऊंट की मूर्ति रखने से सुख सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसे घर के ड्राइंग रूम या लिविंग रूम में उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे आपकी नौकरी और व्यवसाय से संबंधित समस्याओं का समाधान हो जाता है। साथ ही साथ आपके करियर को भी फायदा पहुंचता है।

ऐसे में यह कुछ ऐसी मूर्तियां है। जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखना काफ़ी लाभकारी होता है। इसे घर में रखने से न सिर्फ़ धन-धान्य की बढोत्तरी होती है, अपितु सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होती है। आशा करते हैं यह जानकारी आपको पसंद आएगी। साथ ही साथ आप भी वास्तु से जुड़ी इन बातों को जरूर अपनाएंगे।

Back to top button