Spiritual

भगवान कार्तिक का ऐसा रहस्यमयी भंडार, जहां अभी तक पहुँचें है सिर्फ़ दो शख़्स। जानिए पूरी कहानी…

कहानी एक ऐसे रहस्यमयी भंडार की। जिसके दर्शन हर किसी के बस की बात नहीं। जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यताएं...

Lord Kartikey

यह तो हम सभी को पता है कि भगवान कार्तिकेय,भगवान शंकर और देवी पार्वती के पुत्र हैं। इनके जन्म की कथा बेहद रोचक और प्रभु महिमा से पूर्ण है। दरअसल, तारकासुर नामक राक्षस ने घोर शिव तपस्या करके अपनी शक्ति बढ़ा ली थी। साथ ही उसने भोले भंडारी से यह वरदान प्राप्त कर लिया था कि उसका वध केवल शिव पुत्र ही कर सकता है। इतना ही नहीं उसने अपनी शक्ति बढ़ने के बाद तीनों लोकों में हाहाकार मचाना शुरू कर दिया और देवताओं को प्रताड़ित करने लगा। इससे परेशान होकर सभी देवगण भगवान विष्णु की शरण में पहुंचे। तब विष्णु भगवान ने उन्हें तारकासुर के वध का रहस्य बताया।

Lord Kartikey

ऐसे में स्कंद पुराण के अनुसार, सभी देवगण जब कैलाश पर्वत पहुंचे तो उन्हें पता चला कि विवाह के बाद भगवान शिव और माता पार्वती देवदारु वन में एकांतवास के लिए गए हुए हैं। फ़िर क्या था सभी देव देवदारु वन पहुंच गए। लेकिन शिव-पार्वती की गुफा में जाने का साहस कोई नहीं कर पा रहा था। फ़िर निर्णय यह हुआ कि अग्निदेव श्वेत कबूतर का रूप धरकर गुफा में जाएंगे। अग्निदेव श्वेत कबूतर का रूप धारण करके गुफ़ा के अंदर गए।  उनके अंदर जाने की आहट के कारण जैसे ही शिवजी का ध्यान टूटा कबूतर ने जमीन पर गिरे वीर्य का पान किया और उड़ गए। लेकिन वह इस वीर्य का ताप सहन नहीं कर पा रहे थे, इसलिए देवकल्याण के लिए उन्होंने इसे देवी गंगा को सौंप दिया।

kartik swami temple himalaya

लेकिन मान्यताओं के अनुसार देवी गंगा भी इसके ताप को सहन नहीं कर पा रहीं थी इसलिए उन्होंने इसे श्रवण वन में लाकर स्थापित कर दिया। इसके बाद यह गंगा की लहरों के कारण 6 भागों में विभाजित हो गया। जैसे ही इन 6 भागों को देवी गंगा ने श्रवण वन में धरती को सौंपा, उन 6 भागों ने 6 दिव्य बालकों का रूप ले लिया और जो बाद में 6 सिर वाले एक बालक में बदल गए। तो यह तो कहानी हुई भगवान कार्तिकेय की जन्म की, लेकिन आज हम आप सभी को भगवान कार्तिकेय (कार्तिक) से जुड़ी एक रोचक कहानी से अवगत कराने जा रहें। जी हां बता दें कि भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौंच पर्वत के आंचल तथा प्रकृति की अत्यंत सुरम्य वादियों में बसे उसनतोली बुग्याल के निकट बीहड़ चट्टान पर एक गुफा में भगवान कार्तिक स्वामी का प्राचीन भंडार है। हालांकि उसनतोली-गणेशनगर पैदल मार्ग है। जिसके ऊपरी हिस्से में भंडार स्थित है। जिसकी वज़ह से अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित भंडार का दर्शन करना दुर्लभ है।

Lord Kartikey

ऐसी मान्यताएं है कि इस भंडार से एक मार्ग कुबेर पर्वत को जाता है। कहा जाता है कि काफ़ी समय पूर्व इस भंडार के दर्शन भगवान कार्तिक स्वामी के दो परम उपासक ही कर पाए थे। ऐसी मान्यता है कि बीहड़ चट्टानों के बीच इस भंडार में भगवान कार्तिक स्वामी के अनमोल बर्तन हैं। वही भगवान कार्तिक स्वामी की तपस्थली क्रौंच पर्वत तीर्थ अनेक विशेषताओं से भरा है।

Lord Kartikey

ऐसा माना जाता है कि इस तीर्थ के चारों तरफ 360 गुफाओं के साथ 360 जलकुंड भी हैं। इन गुफाओं में आज भी अदृश्य रुप में साधक जगत कल्याण के लिए साधना करते हैं। क्रौंच पर्वत तीर्थ से लगभग तीन किमी दूर प्रकृति की गोद में बसा उसनतोली बुग्याल के पास बीहड़ चट्टान के मध्य भगवान कार्तिक स्वामी के प्राचीन भंडार की अपनी विशिष्ट पहचान है। मान्यता के अनुसार इस भंडार में भगवान कार्तिक स्वामी का अमूल्य भंडार है। इसलिए इस जगह का नाम “भंडार” पड़ा।

Lord Kartikey

बता दें कि शिव पुराण में केदारखंड के कुमार खंड में वर्णित है कि एक बार गणेश और कार्तिकेय में पहले विवाह को लेकर मतभेद हो गया था। जब यह बात शिव-पार्वती तक पहुंची तो दोनों ने एक युक्ति निकाली की, जो सर्वप्रथम विश्व परिक्रमा कर आएगा उसका विवाह पहले कर दिया जाएगा। माता पिता की आज्ञा लेकर भगवान कार्तिकेय अपने वाहन मोर पर सवार होकर विश्व परिक्रमा के लिए चल दिए तथा गणेश ने माता-पिता की परिक्रमा कर कहा कि माता-पिता को विश्व में सबसे बड़ा माना गया है। इसलिए मैंने आप दोनों की परिक्रमा कर ली है। अब आप मेरा विवाह कर दीजिए।

Lord Kartikey

मान्यताओ के मुताबिक इसके बाद भगवान गणेश का विवाह विश्वजीत की पुत्रियों ऋद्धि व सिद्धी से कर दिया जाता है। जब भगवान कार्तिकेय विश्व परिक्रमा करके वापस लौट रहे होते हैं तो रास्ते में नारद द्वारा उनको बताया जाता है कि आपके माता-पिता ने भगवान गणेश की शादी आपसे पहले कर दी है। जिससे गुस्साए कार्तिकेय ने अपने शरीर का मांस काटकर माता-पिता को सौंपा और मात्र निर्वाण रूप (हड्डियों का ढांचा) लेकर क्रौंच पर्वत पर पहुंचकर तपस्या में लीन हो गए।

Lord Kartikey

प्रचलित किवदंती के मुताबिक कहा जाता है कि आज से लगभग 100 वर्ष पूर्व उसनतोली बुग्याल में एक पशुपालक रहता था। वह हमेशा भगवान कार्तिक स्वामी की भक्ति में समर्पित रहता था। एक दिन भगवान कार्तिक स्वामी उसकी भक्ति से प्रसन्न हुए और उन्हें सपने में प्राचीन भंडार के दर्शन करवाए। इतना ही नहीं एक दूसरी मान्यता भी है कि युगों पूर्व एक नेपाली साधक अपनी तपस्या के बल पर भंडार के दर्शन कर चुका था। इनके अलावा आज तक तीसरे किसी व्यक्ति ने इस भंडार के दर्शन नहीं किए है।

Lord Kartikey

Lord Kartikey

इस पर्वत के आस-पड़ोस रहने वाले स्थानीय मतावलम्बी के अनुसार जब भगवान कार्तिक स्वामी की देवता पूजा करते थे तो इस भंडार से तांबे के बर्तन निकाल कर अनेक पकवान बनाये जाते थे। पकवान बनाने के बाद पुनः बर्तनों को भंडार में रखा जाता था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस प्राचीन भंडार में असंख्य धातुओं का भंडार है, जिसका अनुमान आज तक नहीं लगाया जा सका है। कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न नेगी बताते हैं कि भगवान कार्तिक स्वामी के भंडारे के दिव्य दर्शन करने का सौभाग्य किसी-किसी को ही मिलता है।

Lord Kartikey

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ situs toto toto slot slot toto toto togel situs toto data macau situs toto slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d sesetoto mixparlay onictoto situs toto toto slot sontogel slot gacor malam ini toto slot toto slot toto slot toto slot Situs Toto togel macau pengeluaran sdy situs toto situs toto Situs Toto Situs Toto situs toto Situs toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto toto slot titi4d Situs Slot titi4d Situs Toto toto slot slot toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ toto slot Toto Slot Slot Togel situs toto toto togel situs toto toto togel slot online SAPITOTO toto togel toto slot sesetoto toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot toto togel toto slot situs toto toto togel licin4d karatetoto karatetoto toto togel mma128 toto togel toto togel Winsortoto toto togel neototo ilmutoto situs toto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru slot gacor situs toto ROGTOTO situs toto slot gacor situs toto toto slot situs toto toto situs toto situs toto situs toto SITUS TOTO toto slot PITUNGTOTO slot thailand slot gacor situs togel resmi toto ROGTOTO toto slot slot neototo toto togel situs toto situs toto toto slot toto slot neototo toto slot situs togel slot 4d toto slot toto togel toto togel RP888 situs toto situs toto situs toto toto gacor ayamtoto toto slot situs slot kientoto toto 4d https://www.sierradesanfrancisco.inah.gob.mx/btoto/ toto slot dvtoto dvtoto pucuk4d slot gacor japan168 batakslot slot gacor toto macau kabar viral slot gacor benteng786 slot gacor slot gacor toto slot ARAHTOGEL JURUTOGEL benteng786 batak5d gila4d gaib4d slot gacor slot gacor batak5d batak5d slot gacor situs toto macau data macau toto slot Toto 4D Scatter Hitam 988slot kari4d ladangtoto toto slot scatter hitam rtp gacor sulebet mekar99 rtp slot slot deposit 1000 sulebet slot maxwin mekar99 lapak7d marontoto garudabet168