रिलेशनशिप्स

अपने बोरिंग रिश्ते में ये तरीके अपनाकर भरें नई जान, और लगायें प्यार का तड़का!

पति और पत्नी का रिश्ता बड़ा ही प्यारा होता है। प्यारा होने के साथ-साथ यह रिश्ता काफी नाजुक भी होता है। इसलिए इसकी देखभाल के लिए एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। यह रिश्ता भरोसे और प्यार की वजह से जिन्दा होता है। लेकिन समय के साथ-साथ भरोसा और प्यार कई बाद कम पड़ जाता है। ऐसे में इस रिश्ते को टूटते देर नहीं लगती है। आजकल बढ़ते तनाव की वजह से भी लोग एक दूसरे को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं और रिश्ता बोरिंग हो जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो कुछ आसान से उपाय अपनाकर आप अपने रिश्ते में नई जान डाल सकते हैं।

अपनाएं ये उपाय:

*- कुकिंग के साथ पत्नी से प्यार:

कुछ पुरुष किचन में जाने से काफी घबराते हैं। जबकि आपको अपनी पत्नी के साथ जब भी समय मिले किचन में जाकर खाना पकाना चाहिए। इससे दोनों को एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ज्यादा वक्त मिलता है। खाना पकाने के बीच आप अपने साथी से रोमांस भी कर सकते हैं। इस दौरान बस अपने साथी के बारे में ही सोचें और काम की चिंता को दूर रखें।

*- साथी के साथ जाएं ट्रिप पर:

कई पुरुषों की आदत होती है कि उन्हें घूमना तो खूब पसंद होता है लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ घूमने नहीं जाते हैं। इस बार आप खुद को बदल लीजिये और कहीं जाना हो तो अपनी पत्नी को भी साथ ले जाएं। इससे दोनों को एक दूसरे के साथ रहने का भरपूर समय मिलता है।

*- एक दूसरे के बारे में करें बातें:

कई पुरुष अपनी साथी से बात ही नहीं करते हैं। काम की बात तो कर लेते हैं, लेकिन उसके बारे में बात ही नहीं करते हैं। इस बार आप अपने साथी से उसके बारे में बात करें और उसकी समस्याओं को जानें। समस्याओं को जानकर उसका हल ढूंढने का प्रयास करें। इससे दोनों के रिश्ते में नई जान आ जाएगी।

*- नोक-झोंक है जरूरी:

रिश्ते में नोक-झोंक होते रहना चाहिए, इससे रिश्ता फिर से नया बन जाता है। अगर आपकी पत्नी आपसे रूठी हुई है तो आपका फर्ज बनता है कि आप उसे तब तक मनाएं, जब तक वह मानकर आपकी बांहों में ना आए। झगड़ा खत्म होने के बाद आप देखेंगे कि आपकी पत्नी आपसे पहले से ज्यादा प्यार करती हैं।

*- रोमांटिक बनें:

पति और पत्नी के रिश्ते के लिए रोमांस का होना बहुत ही जरूरी है। बिना रोमांस के एक समय के बाद रिश्ता बोरिंग हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके रिश्ते में प्यार बना रहे तो अपनी पत्नी के साथ रोमांस करते रहें।

*- साथी के साथ बिताये अन्तरंग पल:

शादी के रिश्ते में अन्तरंग पलों की एक खास भूमिका होती है। साथी से सम्बन्ध बनाने से रिश्ता और मजबूत होता है। हर रोज ना सही लेकिन सप्ताह में दो बार सम्बन्ध तो बनाना ही चाहिए। सम्बन्ध बनाने के दौरान साथी की आंखों में आंखे डालकर बात करें, इससे भरोसा बनता है।

*- गिफ्ट दें:

कुछ लोग शादी के बाद अपनी पत्नी को कोई गिफ्ट नहीं देते हैं। इससे कई पत्नियों को लगता है कि उनके पति उनसे प्यार ही नहीं करते हैं। इसलिए समय-समय पर अपनी पत्नी को गिफ्ट देते रहें। इससे उन्हें लगेगा कि आप अभी भी उनसे उतना ही प्यार करते हैं, जितना पहले करते थे। ज्यादा ना सही तो कम से कम समय-समय पर एक गुलाब ही दे दें।

Back to top button