विशेष

प्रेम में बार बार असफलता मिल रही है तो पहन ले सफेद हकीक की माला, फिर देखें कमाल

समस्याएं हर किसी के जीवन में आती है। लेकिन जब कोई समस्या होती है तो उसका हल भी होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी जीवन की समस्याओं को खत्म करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इनमें रत्न शास्त्र भी एक है। रत्न शास्त्र के अंतर्गत कई उपरत्न आते हैं। इन रत्नों को पहनकर आप अपने जीवन में दुखों का खात्मा कर खुशहाली ला सकते हैं। हालांकि आपको कौन सा रत्न कब और कैसे पहनना चाहिए इसकी सलाह एक जानकार पंडित से लेनी चाहिए।

hakik stone

वैसे तो रत्न शास्त्र में कई रत्नों का वर्णन देखने को मिलता है, लेकिन आज हम आपको ‘हकीक’ रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं। वैसे तो यह रत्न अलग-अलग रंगों में मिल जाता है, लेकिन इसमें सफेद हकीक का संबंध चंद्र से होता है। यह आपकी कुंडली में चंद्र को मजबूत करने का काम करता है। इसलिए यदि आपकी कुंडली में चंद्र कमजोर है तो आप उसे मजबूत बनाने के लिए सफेद हकीक पहन सकते हैं। इसे पहनने के बाद आपकी लाइफ की बहुत सी परेशानीयां समाप्त हो जाएगी।

सफेद हकीक रत्न के फायदे

Man-ki-shanti

1. यदि आपका मन हमेशा विचलित रहता है तो सफेद हकीक पहनना चाहिए। इसे पहनने के बाद मन शांत रहता है। इतना ही नहीं ये रत्न आपका मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। यदि कोई व्यक्ति मानसिक रूप से अक्सर विचलित रहता है तो सफेद हकीक की माला उसके लिए वरदान साबित हो सकती है। इसे पहन वह अपने मन को शांत कर सकता है।

mulank

2. जिन लोगों का मूलांक 2 होता है उन्हें भी सफेद हकीक की माला पहननई चाहिए। इस माला को आपको पूर्णिमा के दिन अभिमंत्रित करके पहनना चाहिए। यदि आप मूलांक नहीं समझते तो बता दें कि ये आपकी जन्म तिथि को जोड़कर बनता है। जैसे 11 और 2 तारीख को पैदा हुआ लोगों का मूलांक 2 होगा।

Study

3. यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको गले में सफेद हकीक की माला धारण करना चाहिए। खासकर स्टूडेंट्स को इससे बहुत लाभ होगा। उनका पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा। करियर भी उनकी मर्जी के मुताबिक बनेगा। वहीं शिक्षा क्षेत्र में करियर बना रहे लोगों को भी सफेद हकीक की माला अवश्य पहनना चाहिए। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

Girl

4. जिन लोगों का अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रहता है उन्हें भी सफेद हकीक पहनना चाहिए। इसे पहनने के बाद आप अपने इमोशन पर कंट्रोल रख पाएंगे। कई बार हम भावनाओं में बहकर ऐसे काम कर गुजरते हैं जिसका पछतावा हमे बाद में होता है। इस स्थिति से बचने के लिए सफेद हाकक सबसे बेस्ट है।

Kundli

5. जब किसी की कुंडली में चंद्र कमजोर होता है तो उसे श्वसन, कफ, फेफड़ों, किडनी और आंतों से जुड़े रोग होने की संभावना रहती है। इस स्थिति में आप हकीक पहनकर जन्म कुंडली में चंद्रा की स्थिति मजबूत कर सकते हैं। इससे पहनने के बाद आपको इन रोगों के होना का खतरा कम हो जाएगा।

6. यदि आपको प्रेम में सफलता नहीं मिल रही तो भी आप सफेद हकीक पहन सकते हैं। इससे आपको प्रेम से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।

दोस्तों जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

Back to top button