दिलचस्प

मंडप में दूल्हा बेकाबू हो कर दुल्हन के साथ करने लगा हरकतें, पंडितजी डिस्टर्ब, बोले- अपना हाथ

दुनिया में आप किसी भी देश की शादी अटेंड कर लो, लेकिन भारत में जो शादियां होती है उसकी बात ही कुछ और होती है। शादी को लेकर यहां एक अलग ही तरह का जोश और उत्साह देखा जाता है। सिर्फ दूल्हा दुल्हन ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार इस शादी को लेकर बड़ा उत्सुक रहता है। हर कोई अपनी शादी को खास बनाने की कोशिश करता है। शादी की सजावट से लेकर खान पान तक सबका अच्छे से ख्याल रखा जाता है।

भारतीय शादी में कई रस्में और रिवाज भी होते हैं। जैसे वरमाला पहनना, मंडप में सात फेरे लेना, जूता चुराई रस्म इत्यादि। इन सभी रस्मों को निभाते समय शादी में हंसी मजाक भी चलता रहता है। फिर आज के सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के जमाने में शादी के मजेदार पल झटपट वायरल भी हो जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर दूल्हा दुल्हन का एक मजेदार वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन के करीब जाने की कोशिश करता है, लेकिन बीच में पंडितजी कुछ ऐसा बोल देते हैं कि हर कोई हंस हंस के लोटपोट हो जाता है।

pandit-ji-reaction-on-groom-putting-hand-on-bride-shoulder

जैसा कि आप सभी जानते हैं दूल्हे को अपनी शादी और होने वाली बीवी को लेकर कुछ ज्यादा ही जोश और उत्साह रहता है। हर लड़का शादी वाले दिन यही सोचता है कि जल्दी से शादी निपट जाए और वह घर जाकर दुल्हन को प्यार से गले लगा ले। लेकिन आज जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें दूल्हे को घर जाने तक भी कंट्रोल नहीं होता है। वह बीच मंडप में सभी के सामने दुल्हन को छू लेता है। हालांकि ये नजारा देख पंडितजी हिचकिचा जाते हैं। वे शादी में मंत्रों का उच्चारण कर रहे होते हैं और इस बीच दूल्हे का दुल्हन को इस तरह टच करना उन्हें पसंद नहीं आता है।

ऐसे में वह दूल्हे को भरी महफ़िल में टोक देते हैं। दरअसल दूल्हा पंडितजी के मंत्रों के बीच दुल्हन के कंधे पर हाथ रख देता है। यह देख पंडितजी दूल्हे को दुल्हन पर से हाथ उठाने का कहते हैं। पंडितजी की ये बात सुन दुल्हन शर्मा जाती है और वहां मौजूद सभी लोगों का हंस हँसकर बुरा हाल हो जाता है। यह पूरी घटना एक मोबाईल में कैद हो जाती है। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है।

इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने लिखा ‘दूल्हे राजा शादी खत्म होने तक तो इंतजार कर लेते।’ फिर एक अन्य यूजर कमेंट करता है ‘पंडितजी गॉट नो चील।’ एक और कमेंट आता है ‘जब दूल्हा दुल्हन मॉडर्न खयालात के हो और पंडितजी पुरानी सोच के हो तो यही होता है।’ बस इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आने लगे। तो चलिए आप भी बिना किसी देरी के यह वीडियो देख लीजिए।

शादी के यह हंसी मजाक वाले पल ही इस अनुभव को और खास बना देते हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह वीडियो पसंद आया होगा। यदि हाँ तो इसे दूसरों के साथ शेयर करना न भूलें।

Back to top button