बॉलीवुड

फोटो में दिख रही ये क्यूट सी बच्ची अब हो गई है बला की खूबसूरत, क्या आप ने पहचाना?

इस बच्ची की खास बात ये है कि बड़ी होने के बाद भी ये उतनी ही क्यूट है जितनी बचपन में हुआ करती थी

बच्चे अक्सर प्यारे लगते हैं। आप किसी भी शख्स की बचपन की तस्वीर देख लें, वह आपको क्यूट ही लगेगा। बच्चों में कुछ ऐसा खास आकार्षण होता है कि हम उनकी ओर खीचे चले जाते हैं। वे अपनी भोली सूरत और मासूम शक्ल से हमे सम्मोहित कर लेते हैं। हालांकि बच्चा जैसे जैसे बड़ा होता है उसकी क्यूटनेस और मासूमियत भी कम होने लगती है। कई बार तो हम किसी जान पहचान के शख्स की बचपन की तस्वीर देख उसे पहचान ही नहीं पाते हैं।

Alia bhatt

वैसे आप गौर से देखो तो थोड़े बहुत हिंट मिल जाते हैं जिससे आप बता सकते हैं कि ये किस के बचपन की तस्वीर है। हालांकि इसके लिए तेज दिमाग और पैनी नजर का होना जरूरी होता है। यह टेलेंट बहुत कम लोगों में ही पाया जाता है। यदि आपके अंदर भी वह बात है तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं। आज हम आपको एक क्यूट सी बच्ची की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद आपको यह अंदाजा लगाना है कि ये बच्ची आखिर कौन है? हम आपको थोड़ी हिंट दे देते हैं। फोटो में दिखाई दे रही बच्ची आज बॉलीवुड की टॉप की अभिनेत्री है।

Alia bhatt

इस बच्ची की खास बात ये है कि बड़ी होने के बाद भी ये उतनी ही क्यूट है जितनी बचपन में हुआ करती थी। उसके चेहरे की मासूमियत आज भी बरकरार है। आमतौर पर लोग बड़े होते हैं तो क्यूट दिखना बंद हो जाते हैं। लेकिन ये बच्ची बड़ी होने पर भी बहुत क्यूट है। इस लड़की ने अपनी पहली फिल्म से ही सुर्खियां बटोर ली थी। चलिए एक हिंट और दे देते हैं। ये बच्ची बॉलीवुड की जानी मानी स्टार किड्स भी है। चलिए अब तो फटाफट बता दीजिए कि ये बच्ची कौन है? नहीं पता? अरे थोड़ा दिमाग पर जोर दीजिए। चलो ठीक है हम ही आपको बता देते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

दरअसल तस्वीर में दिखाई दे रही बच्ची और कोई नहीं बल्कि आलिया भट्ट (Alia Bhatt) है। ये आलिया के बचपन की तस्वीर है। इस फोटो में वे स्विमिंग पूल के अंदर तैरती नजर आ रही है। उन्होंने इस दौरान सेफटी जैकेट भी पहन रखी है। तस्वीर में आलिया बहुत ही छोटी दिख रही है। इसमें उनकी क्यूटनेस कमाल की है। वैसे आज भी आलिया बहुत क्यूट है। ये उनकी क्यूटनेस का ही कमाल था कि उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से खूब सुर्खियां बटोरी थी।

alia bhatt

बाद में आलिया ने ‘राजी’, ‘हाइवे’ और ‘गली बॉय’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाकर सबको हैरान कर दिया। आज उनकी गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में होती है। उनकी ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’, ‘उड़ता पंजाब’ और ‘2 स्टेट्स’ जैसी फिल्में भी फैंस ने काफी पसंद की थी। अब आलिया जल्द ही ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘आरआरआर’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मों में नजर आएगी। साउथ की ‘आरआरआर’ फिल्म में तो वे सीता का रोल कर रही हैं। अपने इस रोल को लेकर वह सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के बदले उन्होंने 6 करोड़ रुपए लिए हैं। ये आज तक किसी भी साउथ इंडियन एक्ट्रेस को मिले पैसों से सबसे अधिक है।

Back to top button