Spiritual

सबसे ज़्यादा शर्माते हैं इस राशि के लोग, कहीं आपकी राशि इसमें शामिल तो नहीं…

इन चार राशियों के लोग पब्लिक प्लेस पर जाने से हैं कतराते...

ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और जीवन के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। हर राशि का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर अवश्य पड़ता है। वैसे तो मानवीय स्वभाव यही कहता है कि वह किसी से भी घुल-मिल सकता है। चाहें कोई अपरिचित हो या फ़िर जान-पहचान का, लेकिन अपरिचित लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाना या हर पार्टी में रंग जमा देना सभी व्यक्ति के बस की बात नहीं होती। आपने भी अपने आसपास कई लोगों को देखा होगा जो किसी सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने से घबराते हैं या सामाजिक कार्यक्रमों का हिस्‍सा बनते भी है तो बड़े ही जोर-जबर्दस्ती के बाद।

astrology

बता दें कि मानव जीवन की ज़रूरत ही कहीं न कहीं ऐसी है कि उसको समूह में रहना ही पड़ता है। तभी तो उसे एक सामाजिक प्राणी कहा जाता है, लेकिन कुछ लोग नए लोगों से मिलने में शरमाते है और भीड़-भाड़ के बीच खुद को बहुत असहज महसूस करते हैं। तो आज जानते हैं कि कहीं ऐसा उनकी राशि की वजह से तो नहीं और अगर ऐसा है तो किन-किन राशि के जातकों में पाया जाता है यह लक्षण।

वृषभ राशि…

Taurus

वृषभ राशि के लोग आसानी से किसी से जुड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में इनको यदि मजबूरन ज्‍यादा लोगों के बीच आना पड़े तो यह बहुत अजीब व्‍यवहार करने लगते हैं। वे सामाजिक कार्यक्रमों में खुद को बहुत असहज महसूस करते हैं। इतना ही नहीं वृषभ राशि के जातक अमूमन ज़िद्दी होते हैं। साथ ही इस राशि के लोग काफी आलसी होते हैं और अपना सामान तक व्यवस्थित नहीं रखते हैं। इस राशि के लोग अन्य लोगों से ज़्यादा रूढ़िवादी होते हैं। वहीं वृषभ राशि का चिन्ह ‘बैल’ होता है। बैल स्वभाव से परिश्रमी और वीर्यवान होता है। आमतौर पर बैल शांत होता है लेकिन अगर उसे क्रोध आ जाये तो वो उग्र रूप भी धारण कर लेता है, कुछ यही स्वभाव वृषभ राशि के जातकों में भी देखने को मिलता है। इन सबके बावजूद भी इस राशि के जातक बहुत शर्मीले क़िस्म के होते हैं और समाज से कटे कटे रहते हैं।

कुंभ राशि…

kumbh

 

कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो इस राशि के जातक जागती आंखों से ख्‍वाब देखने वाले होते हैं और उन्‍हीं में खोए रहते हैं। अपनी कल्‍पनाओं की दुनिया में खोए रहने के कारण आमतौर पर इन्‍हें भी लोग अजीब नजरिए से देखते हैं। इतना ही नही इस राशि के जातक कभी भी किसी एक के प्रति समर्पित होकर नहीं रह सकते हैं। एक समय के बाद इन्हें नए साथी की तलाश रहती ही है। जिसकी वज़ह से ये अमूमन अकेले रहना पसंद करते है और शर्मीले स्वभाव के होते हैं और इनमें बात करने की ज़्यादा कोई इच्छा नहीं होती है।

मकर राशि…

Makar

 

मकर राशि वाले लोगों को भी अकेले रहना ज़्यादा पसंद होता है। उन्‍हें डर रहता है कि लोग उन्‍हें कैसे जज करेंगे। ऐसे में सामाजिक तौर पर सामने आने पर इनका अलग ही रूप नजर आता है। वहीं मकर राशि के जातक बेहद चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं। साथ ही साथ इनके व्यवहार में कुछ-कुछ उद्दण्डता भी पाई जाती है। जो इनके अलग-थलग पड़ने का भी एक कारण बनता है।


तुला राशि…

Tula

तुला राशि के लोगों को भी दूसरों के साथ खुलने में वक्‍त लगता है। वे आसानी से दोस्‍ती नहीं करते हैं। कोई उनके जीवन जीने के तरीके या अन्‍य किसी चीज पर सवाल उठाए, यह उन्‍हें पसंद नहीं आता है। लिहाजा वे लोगों से दूर रहना ही पसंद करते हैं। इतना ही नहीं तुला राशि के जातक बेहद भावुक किस्म के होते हैं और कई बार उनकी भावुकता ही उन्हें धोखा दे जाती है। इस राशि के लोग अक्सर वकीलों,विद्वानों और धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों से शत्रुता रखते हैं। तुला जातक अन्य लोगों के समक्ष खुद को काफी छोटा समझने की भूल भी कर बैठते हैं। जिसके कारण भी वह सामाजिक संबंध बनाने से घबराते है और शर्माने की वज़ह से अलग-थलग रहना पसंद करते हैं।

Back to top button
Slot Online https://kemenpppa.com/ slot gacor pengeluaran macau slot pulsa 5000 slot gacor slot gopay slot777 amavi5d situs toto mixparlay sontogel slot gacor malam ini Situs Toto togel macau pengeluaran sdy Situs Toto Situs Toto titi4d Situs Slot Toto Slot https://www.dgsmartmom.com/ slot mahjong Situs Toto titi4d Situs Slot Situs Toto titi4d kientoto https://wonderfulgraffiti.com/ Toto Slot Slot Togel slot online sesetoto Winsortoto ilmutoto https://pleasureamsterdamescort.com/ slot gacor terbaru PITUNGTOTO situs togel kientoto slot gacor slot gacor https://iwcc-ciwc.org/ sulebet Slot demo agen bola terpercaya vegas969 slot88 slot gacor slot thailand slot gacor venom55 angker4d mayorqq kiostoto taruhanbola taruhanbola naruto88 leon188 login kientoto paten188 slot gacor kapakbet babeh188 naruto88 babeh188 https://www.raars.zaragoza.unam.mx/fruit-boom/ leon188 naruto 88 Wikatogel slot toto slot toto macau toto slot situs toto toto togel https://id.desapujonkidul.net/ toto togel online toto togel toto togel toto togel toto slot slot gacor situs toto toto slot https://www.crossover.org.au/ titi4d karatetoto mmatoto situs toto toto slot toto slot mahongtoto situs toto toto slot toto slot toto slot kaskus288 Data sgp Pengeluaran sdy toto slot Data hk situs toto sukutoto https://news.stkipyasika.ac.id/ https://www.b254.com/email/ netralbet sukutoto https://resolutionmag.com https://www.sbfhc.org/contact/ situs terpercaya slot gacor sky99idn won91 slot gacor OSG168 Jinhoki KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 KASKUS288 togel online togel online agen slot slot 4d sukutoto sukutoto sukutoto rajaslot91 slot jepang monk4d gaib4d https://juara100.net/ slot gacor situs toto situs toto Toto velosbet77 jepangbet arahtogel Rans303 toto togel ollo4d slot gacor situs toto toto 4d toto 4d hantutogel idn33 naruto 88