दिलचस्प

मम्मी पापा का रोमांस देख कुत्ते को हुई जलन, करी ऐसी हरकत कि यकीन नहीं होगा, देखें Video

कुत्ता इंसान का सबसे वफादार दोस्त होता है। कई लोग तो उसे दोस्त से भी बढ़कर मानते हैं। वह उनके परिवार का एक सदस्य होता है। कुत्ते हम इंसानों में बहुत जल्दी घुलमिल जाते हैं। उनके अंदर भी इंसानों की तरह भावनाएं होती है। फिर वह प्यार की भावना हो या जलन की। वे अपने मालिक को बहुत प्यार करते हैं। कुत्तों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड भी चल रहा है।

इस ट्रेंड में मम्मी पापा यानि मालिक मालकिन को अपने पालतू कुत्ते के सामने हग करने यानि गले लगने के लिए कहा जाता है। इसके बाद कुत्ते का रिएक्शन देखा जाता है। इस चीज को बहुत से लोगों ने ट्राय किया। उन्हें कुत्ते के अलग अलग रिएक्शन देखने को मिले। लेकिन इनमें सबसे अच्छा रिएक्शन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल होने वाले इस कुत्ते का नाम टकर है।

टकर के मालिक माइक बुडज़िन और उनकी पत्नी इस ट्रेंड को फॉलो आरती हुए कुत्ते के सामने एक दूसरे को गले लगाते हैं। यह देख कुत्ते को जलन होने लगती है। वह उनके पास जाने की कोशिश करता है। उनके पैरों के अंदर से होकर गुजरता है। लेकिन मालिक मालकिन उसके मजे लेने के लिए उसे इग्नोर करते हैं। इसके बाद कुत्ता जोर जोर से भोंकने लगता है। वह मम्मी पापा के साथ गले मिलना चाहता है। वह मम्मी के पीछे पंजा मार इसकी विनती भी करता है।

फिर मम्मी पापा उसे भी गले लगने अपने पास बुला लेते हैं। उनकी अटेन्शन मिलते ही कुत्ता खुश हो जाता है। इसके बाद वह भी अपने दो पैरों पर खड़े होकर मम्मी पापा को HUG करता है। इस दौरान वह खुशी से अपनी पूंछ भी हिलाता है। कुत्ते का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक 24 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो पर मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि ‘कुत्ते के अंदर भी हम इंसानों की तरह जज़्बात होते हैं।’ फिर एक व्यक्ति कहता है ‘कुत्ते को जलन हो रही है। उसका व्यवहार देख हंस भी आती है और तरस भी आता है।’ वहीं एक यूजर कमेंट करते हुए कहता है ‘यह बहुत ही क्यूट वीडियो है। कुत्ते की हरकत ने मेरा दिल जीत लिया।’ एक बंदा कहता है ‘यार कुत्ते के ऐसे मजे न लो। उसे इतना न तड़पाओ। उसे बस प्यार करते रहो।’ एक अन्य कमेंट में लिखा जाता है ‘कभी कभी लगता है इंसानों से ज्यादा कुत्तों के अंदर ज्यादा इमोशन होते हैं। एक बार हमारे प्रियजन हमे धोखा दे दें लेकिन कुत्ते कभी नहीं देंगे।’

बस इसी तरह से और भी कई अच्छे कमेंट्स इस वीडियो पर आने लगे। आप भी जब ये वीडियो देखेंगे तो आपको भी मजा आएगा। इसे देखने के बाद आपका भी मन करेगा कि हमे भी एक कुत्ता पाल लेना चाहिए। यदि आपके पास पहले से एक कुत्ता है तो उसके सामने एक दूसरे को गले लगाकर उसका रिएक्शन जरूर देखें।


वैसे आप लोगों को ये वीडियो कैसा लगा?

Back to top button