दिलचस्प

छोटे से बच्चे ने खेत में जोता हल, कई बार गिरा लेकिन फिर भी नहीं मानी हार, देखें Video

सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। खासकर बच्चों से जुड़े वीडियो यहां बहुत पसंद किए जाते हैं। कहा जाता है कि बच्चे भगवान का ही रूप होते हैं। इनके अंदर कोई भी छल कपट की भावना नहीं होती है। ये दिल के साफ होते हैं। ये अपनी शरारतों और क्यूट सी हरकतों से सबका मन मोह लेते हैं। यही वजह है कि बच्चे हर किसी को पसंद होते हैं।

आमतौर पर सभी बच्चे बचपन में खिलौने से खेलते हैं। वे अपनी इसी दुनिया में मस्त रहते हैं। लेकिन क्या होगा जब मां की गोद में खेलने की उम्र में बच्चा खेत में हल जोतने लगे? यकीनन ऐसा नजारा देख आपको बच्चे पर तरस भी आएगा और साथ ही गर्व भी होगा। ऐसी चीजें रोज रोज देखने को नहीं मिलती है। आज हम आपको ऐसी ही एक बच्चे से मिलाने जा रहे हैं जिसने हाथ में झुनझुना थामने की उम्र में हल ले लिए।

little-child-plodding-the-field-went-viral

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में एक छोटा सा बच्चा कीचड़ से भरे खेत में हल जोतते दिखाई दे रहा है। वह भैंसों की मदद से खेत में हल जोतता है। उससे जितना बन सकता है वह उतनी मदद करता है। उसके नन्हें से पांव कीचड़ वाली जमीन पर बड़ी मुश्किल से चल पाते हैं। वह एक बार तो गिर भी जाता है, लेकिन इसके बावजूद हल को छोड़ता नहीं है। इस दौरान बच्चे के बदन पर कोई कपड़ा भी नहीं होता है। इस कारण वह पूरा कीचड़ से सन जाता है।

यह पूरा नजारा बच्चे के पूछे चल रहा एक बड़ा शख्स अपने मोबाईल में कैद कर लेता है। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जिसने भी यह वीडियो देखा उसे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। लोगों को सोशल मीडिया पर बच्चे का यह अंदाज बड़ा लुभा रहा है। इंडियन पुलिस सर्विस के अधिकारी रूपिन शर्मा भी बच्चे के इस टेलेंट को देख इंप्रेस हो गए। उन्होंने बच्चे का यह वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है – अन्नदाता।

उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। लोग वीडियो के ऊपर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘खिलौने से खेलने की उम्र में यह बच्चा खेत में हल जोत रहा है। सलाम है इस बच्चे को।’ वहीं एक यूजर ने कहा कि ‘हम भारतीय मां के पेट से ही किसान पैदा होते हैं। खेती करना हमारे खून में ही होता है।’ हालांकि कुछ लोगों ने बच्चे के माता पिता की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि एक वीडियो बनाने के लिए माता पिता ने बच्चे के हाथ में हल थमा दिया। इस कीचड़ वाली जमीन पर फिसलकर उसे चोट भी लग सकती है। वहीं कुछ ने इससे बच्चे की सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव का भी जिक्र किया।

देखें वीडियो

वैसे आप लोगों को यह वीडियो कैसा लगा? पसंद आया तो शेयर करना न भूलें।

Back to top button