समाचार

चोरी चुपके पति करने जा रहा था दूसरी शादी, लेकिन सुहागरात मनाने की जगह पहुंच गया थाने

बिहार में एक शख्स अपनी पत्नी को बताए बिना दूसरी शादी करने जा रहा था। लेकिन किसी तरह से पत्नी को इस बात की जानकारी लग गई। जिसके बाद जो कुछ भी हुआ उसकी कल्पना शायद ही पति ने की होगी। जानकारी के अनुसार एक पत्नी अपने पति से लंबे समय से अलग रहे रही थी। मौके का फायदा उठाते हुए पति ने दूसरी शादी करने का सोचा और परिवार वालों ने उसका रिश्ता भी तय कर दिया। पति को लगा की बिना किसी को पता चले वो दूसरी शादी कर अपना घर फिर से बसा लेगा। लेकिन शादी वाले दिन ही उसकी पत्नी पुलिस के साथ घर पहुंच गई। जिसके बाद दूल्हे के घर में अफरातफरी मच गई और हर कोई पुलिस से बचकर भागने लगा। ये मामला राज्य की राजधानी पटना का है।

marriage

खबर के अनुसार खजूरी निवासी राहुल कुमार की शादी पालीगंज के धरहरा निवासी फूलमती कुमारी के साथ साल 2019 में हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब सही चल रहा था। इनके दो बच्चे भी हुए। लेकिन जैसे वक्त गुजरता गया इनके बीच लड़ाई होने लग गई। फूलमती कुमारी के अनुसार राहुल उनके साथ मारपीट करता था। एक दिन मारपीट करते हुए पति राहुल ने उन्हें व बच्चों को घर से निकाल दिया। जिसके बाद वो अपने मायके चले गई और वहीं रहने लगी।

फूलमती कुमारी के मायके जाते ही राहुल ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया। राहुल के परिवार वालों ने भी उसका साथ दिया और उसका रिश्ता चोरी चुपके से नालंदा जिले की एक लड़की से तय कर दिया। इस बीच फूलमती कुमारी को जानकारी हुई कि उसका पति शादी करने जा रहा है।

मांगी पुलिस से मदद

patna-second-marriage-wife-complaint

फूलमती कुमारी को जैसे ही पति राहुल की शादी की खबर मिली वो थाने अपने बच्चों के साथ पहुंच गई। फूलमती कुमारी ने नौबतपुर थाने में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके आधार पर पुलिस वाले फूलमती कुमारी के साथ उसके ससुराल पहुंच गए।पुलिस जब फूलमती कुमारी के ससुराल पहुंची तो देखा कि घर के बाहर बैंड बाजा बज रहा था और बाराती नाच रहे थी। बारात निकलने की पूरी तैयारी हो चुकी थी। दूल्हा गाड़ी में बैठने जा रहा था।

police

वहीं अचानक पहुंची पुलिस को देख चारों तरफ अफरातफरी मच गई। रोड पर नाच रहे बाराती भी भाग गए और घर एकदम खाली हो गया। पुलिस ने शादी को रुकवाया और दूल्हे को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद दूल्हे को थाने लाया गया और उससे पूछताछ की गई। थाने में फूलमती कुमारी और पति राहुल के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा खूब देर तक चला। इस दौरान इनके बच्चे भी थाने में मौजूद थे।

नौबतपुर थानेदार सम्राट दीपक ने इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दोनों की शादी साल 2019 में हुई थी। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है। जिस प्रकार पीड़ित महिला हमें शिकायत का आवेदन देगी उसी आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। फिलहाल पुलिस ने शादी को रुक वा दिया है और दुल्हन पक्ष को भी इस बात की जानकारी दी गई है।

Back to top button