समाचार

दारू पार्टी करने दोस्तों संग गई मां, 11महीने का बच्चा 4 दिन घर में अकेला रहा, जाने फिर किया हुआ

एक मां के लिए उसका बच्चा सबकुछ होता है। उसे पूरी दुनिया में अपने बच्चे से सबसे ज्यादा प्यार होता है। उसकी खुशी और अच्छी सेहत के लिए वह किसी भी हद तक जा सकती है। खासकर जब बच्चा नवजात हो तो उसका बहुत ज्यादा ख्याल रखना पड़ता है। इस उम्र में बच्चे सिर्फ मां का दूध पीते हैं। उनके ऊपर 24 घंटे निगरानी रखने की जरूरत होती है। ऐसे में ये मां का ही कर्तव्य होता है कि वह अपने फूल से नाजुक बच्चे का अच्छे से ख्याल रखे।

russion mother with child

आमतौर पर सभी मां अपने बच्चों का ख्याल रखती है। लेकिन कुछ गिनी चुनी औरते ऐसी भी होती हैं जो मां के नाम पर कलंक हैं। इन औरतों को अपने बच्चे से ज्यादा खुद की पड़ी रहती है। ऐसी मां की लापरवाही के चलते बच्चे की जान तक चली जाती है। आज हम आपको एक ऐसी लापरवाह मां के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपनी दारू पार्टी के लिए 11 महीने के बेटे और 3 साल की बेटी को चार दिन के लिए घर में अकेला छोड़ दिया। जब मां वापस आई तो जो नजारा दिखा उसे देख वह खुद भी हैरान हो गई।

russion mother with child

दरअसल 25 साल की इस लापरवाह मां का आम ओल्गा बजरोवा है। वह रूस की रहने वाली है। महिला के पहले पति से दो बच्चे हैं, इनमें एक 11 महीने का बेटा और एक 3 साल की बेटी शामिल है। महिला को दारू पीने और दोस्तों संग पार्टी करने का बड़ा शौक है। ऐसे में वह अपने दोस्तों के साथ दारू पार्टी करने एक या दो नहीं पूरे चार दिन के लिए चली गई। इस दौरान उसका 11 महीने का बेटा और 3 साल की बेटी घर में अकेले रहे।

alcohol

वह अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर चली गई थी। धीरे धीरे समय गुजरता गया और बच्चों की हालत और भी खराब होती चली गई। एक तरफ मां अपने दोस्तों के साथ दारू पार्टी कर रही थी तो दूसरी तरफ उसके बच्चे भूख से तड़प रहे थे। रूस के ज्लाटाउस्ट में हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया।

चार दिन दोस्तों संग शराब पार्टी करने के बाद जब मां घर आई तो बच्चों की हालत देख दंग रह गई। उसके 11 महीने के बेटे ने भूख से तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया था। वहीं उसकी 3 साल की बेटी की हालत भी बहुत खराब थी। इस लापरवाही की वजह से कोर्ट ने महिला को नाबालिग की हत्या का दोषी पाया। इसके साथ ही उस पर बेटी को खतरे में छोड़कर जाने का आरोप भी लगाया गया। कोर्ट ने कहा कि मां ने अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया।

russion mother in court

उधर मां ने कोर्ट में बच्चों को इस तरह छोड़कर जाने का पश्चाताप किया। उसने कहा कि मेरे इरादा बच्चों को मारना नहीं था। मुझे उन्हें छोड़कर जाने का अफसोस है। महिला ने ये भी बताया कि उसने अपने एक अंकल को बच्चों का ध्यान रखने के लिए कहा था लेकिन वह अंकल आया ही नहीं। हालांकि कोर्ट ने अंकल के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। उन्होंने मां को ही इस लापरवाही का दोषी मानते है जेल भेज दिया।

चीफ प्रॉसिक्यूटर व्लादिमीर किस्लित्सिन ने कोर्ट में यह भी बताया कि मां ने अपनी 3 साल की बेटी को खाली फ्रिज के साथ घर छोड़ दिया था। इस घटना के समय पहिला का पति लियोनिद बाजरोव जेल में था।

Back to top button