समाचार

अविवाहित बेटी ने दिया बच्चे को जन्म, मां ने पिता का नाम पूछा तो शर्मिंदा होकर रोने लगी

देशभर में रेप और यौन शोषण के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कुछ लोगों की मानसिकता तो इतनी खराब होती है कि ये अपने रिश्तेदारों तक को नहीं छोड़ते हैं। आज लगभग हर महिला को मर्दों द्वारा गंदी नजरों से देखा जाता है। इनमें से कुछ मर्द सिर्फ देखते ही नहीं है बल्कि गंदा काम भी कर देते हैं। हद तो तब हो जाती है जब आरोपी शख्स अपने ही परिवार का निकलता है। अब गुजरात के भावनगर जिले के शिहोर कस्बे में हुई इस घटना को ही ले लीजिए।

victim

19 साल की एक अविवाहित लड़की भावनगर जिले के शिहोर कस्बे में रहती है। एक दिन उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। ऐसे में उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां डाक्टरों से चेकअप किया तो वह गर्भवती निकली। फिर कुछ महीनों बाद लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। एक अविवाहित लड़की द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया। खासकर लड़की की मां इस बात से दंग रह गई।

मां को यकीन नहीं हुआ कि उसकी बेटी बिना शादी के प्रेग्नेंट हो सकती है। बच्चे के जन्म के बाद मां ने अस्पताल में ही बेटी से बच्चे के पिता का नाम पूछा। यह सवाल सुनते ही बेटी फफक फफक के रोने लगी। उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। फिर उसने हिम्मत जुटा बच्चे के पिता का नाम बताया। उसने जो नाम उजागर किया उसे जान के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हुआ कि उसकी पीठ के पीछे ये सब चल रहा था।

दरअसल बेटी ने मां को बताया कि पिछले एक साल से उसका बाप उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी ने कहा कि मम्मी जब आप घर पर नहीं होती हैं तो पापा मेरे साथ गंदा काम करते हैं। वे ये घिनौनी हरकत पिछले एक साल से कर रहे हैं। बेटी की दुखभरी दास्तान सुन मां का केलजा फट आया। उसने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। इस मामले को पुलिस ने भी गंभीरता से लिया और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

slum area

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि पीड़िता का पिता एक दिहाड़ी मजदूर है। वह शिहोर शहर की एक झुग्गी झोपड़ी में अपनी पत्नी और सबसे छोटी बेटी संग रहता है। उसके दो बेटे और एक बड़ी बेटी भी है। इन सभी की शादी हो चुकी है। ये सभी अलग अलग घर में रहते हैं। मां जब भी घर में नहीं होती थी तो पिता इस बात का फायदा उठा बेटी का बलात्कार करता था।

पुलिस ने अपनी जांच में ये भी पाया कि पिता की इस गंदी करतूत से मां अनजान थी। उसे शायद इस बात की जानकारी नहीं थी। बता दे कि इसके पहले उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में भी एक अविवाहित बेटी के प्रेग्नेंट होने की वारदात हो चुकी है। इस केस में पड़ोसी ने 8 साल की बेटी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसने नाबालिग लड़की को पैसे और टॉफियां देने का लालच दिया और खेत में ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर रेप किया।

Back to top button