दिलचस्प

स्टेज पर दुल्हन की अकड़ देख घबरा गया दूल्हा, लोग बोले- शादी जबरदस्ती हुई क्या? देखें Video

शादी वाला दिन सभी के लिए खास होता है। इस दिन को हर कोई परफेक्ट बनाना चाहता है। दूल्हा दुल्हन की ड्रेस से लेकर स्टेज की सजावट, खान पान, बैंड बाजा हर चीज का बारीकी से ध्यान रखा जाता है। शादी में हमारे कई दोस्त और रिश्तेदार आते हैं। समाज के भी कई लोग मौजूद रहते हैं। ऐसे में इन सभी के सामने शादी को अच्छा दिखाने का प्रेशर सा बन जाता है। शादी के पहले दूल्हा दुल्हन को सलाह भी दी जाती है कि वे सभी के सामने अच्छे से पेश आए। शादी में कोई गड़बड़ न हो।

marriage

लेकिन कई बार शादी में कुछ न कुछ ऐसा बवाल मच ही जाता है जिसके चलते सभी मेहमानों के सामने इज्जत का कचरा हो जाता है। खासकर दुल्हन यदि शादी में कोई ऐसी वैसी हरकत कर दे तो हर कोई हक्का बक्का रह जाता है। शादी में हर किसी की आजार दुल्हन पर ही होती है। इसलिए वह कैसे सबके सामने पेश आती है यह बहुत मायने रखता है। आमतौर पर शादियों में दुल्हन शरमाती और हँसती हुई दिखाई देती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलाने जा रहे हैं जिसका एटिट्यूड देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन स्टेज पर दिखाई देते हैं। वीडियो देख लगता है कि यहां शादी की रस्में चल रही है। ऐसी ही एक रस्म में दुल्हन को दूल्हे को प्लेट में रखी मिठाई खिलानी होती है। दुल्हन पहले प्लेट से मिठाई उठती है और दूल्हे के मुंह की तरफ ले जाती है। हालांकि दूल्हा शर्माने लगता है। उसे सबके सामने दुल्हन के हाथों से मिठाई खाने में शर्म आती है। इसलिए वह मिठाई खाने में देरी कर देता है।

bride throws sweet instead of giving to groom

हालांकि दुल्हन को इतना धैर्य नहीं होता है। उसके सब्र का बांध टूट जाता है। दूल्हा मिठाई खाने में देरी करता है तो वह मिठाई स्टेज के बाहर फेंक देती है। इसके बाद वह पीछे रखे दूल्हा दुल्हन के सोफ़े से अपने हाथ भी साफ करती है। दुल्हन का यह गुस्सा और हरकत देख दूल्हा घबरा जाता है। वहां मौजूद सभी लोग भी दुल्हन की इस हरकत से हैरान हो जाते हैं। इन सबके बीच दुल्हन बड़ी ही गुस्से में दिखाई देती है।

यह पूरा नजारा वहां के लोगों के लिए भले थोड़ा सिरियस हो लेकिन वीडियो देखने वालों के लिए बड़ा ही फनी होता है। इस वीडियो को देख लोग बहुत मजे लेते हैं। कुछ यूजर्स कमेंट्स में दुल्हन की हरकत को लेकर चटकारे लेते नजर आते हैं। मसलन एक यूजर ने लिखा कि ‘लगता है दुल्हन की शादी जबरदस्ती हो रही है।’ वहीं दूसरा यूजर लिखा है कि ‘दुल्हन में गजब की अकड़ है। अभी से ये हाल है तो शादी के बाद दूल्हे का क्या होगा।’ वहीं एक अन्य यूजर लिखता है ‘बेचारा दूल्हा..’ बस इसी तरह के और भी कई मजदार कमेंट्स आने लगते हैं।

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tube indian ??? (@tube.indian)


वैसे यदि आपकी दुल्हन आपके साथ ऐसी हरकत कर दें तो आपका क्या रिएक्शन होगा?

Back to top button