स्वास्थ्य

रुके हुए पीरियड फिर हो जाएंगे शुरू, बस आजमा लें ये असरदार घरेलू उपाय

जिन महिलाओं को सही समय पर पीरियड नहीं होते हैं। उन महिलाओं को गर्भधारण करने में काफी परेशानी होती है। इसलिए ये बेहद ही जरूरी है कि हर महिला को सही समय पर पीरियड आएं। जिन महिलाओं को पीरियड सही समय पर नहीं आते हैं। वो परेशान न हों। बस नीचे बताए गए घरेलू उपायों को आजमा लें। इन उपायों को करने से समय पर ही पीरियड आ जाएंगे। पुराने समय से महिलाएं माहवारी को नियमित करने के लिए इन्हें नुस्खे का प्रयोग करते हैं।

अदरक

Ginger

अदरक का पानी पीने से अनियमित मासिक चक्र समय पर आने लग जाता है। अनियमित मासिक चक्र होने पर आप रोज आधा कप अदरक का पानी पी लें। अदरक का पानी तैयार करने के लिए आप एक कप पानी गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर इसके अंदर अदरक को पीसकर डाल दें। इस पानी को अच्छे से उबालें और जब इसमें अदरक का रंग आने लग जाए। तो गैस को बंद कर दें। ये पानी छान लें और कप में डालकर इसे पी लें। इस पानी को ज्यादा ठंडा करके न पीएं। आप चाहें तो इस पानी के अंदर चीनी भी मिल सकते हैं। ये पानी पीने से अनियमित मासिक चक्र समय पर आने लग जाएंगे।

खड़ा धनिया

Dhaniya

खड़ा धनिया भी महिलाओं के लिए गुणकारी माना जाता है। खड़े धनिये का पानी पीने से रुके हुए पीरियड समय पर आने लग जाते हैं। आप गैस पर पानी गर्म करने के लिए रख दें। फिर उसके अंदर खड़ा धनिया पीसकर डाल दें। इस पानी को अच्छे से उबालें। गैस को बंद करके पानी को छान लें। इस पानी का सेवन दिन में तीन बार करें। ये पानी पीने से पीरियड समय पर आने लग जाएंगे।

दालचीनी

Cinnamon

दालचीनी हर किसी की रसोई में मौजूद होती है। इसका प्रयोग खाना बनाते समय किया जाता है। दालचीनी का स्वाद काफी तेज होता है और इसे खाने से अनगिनत लाभ भी शरीर को मिलते हैं। वहीं जिन महिलाओं को सही समय पर पीरियड नहीं आते हैं। अगर वो इसका सेवन नियमित रूप से करें। तो पीरियड समय पर आने लग जाएंगे। दरअसल दालचीनी का सेवन करने से शरीर में आसानी से गर्मी पैदा हो जाती है। जिससे रुके हुए पीरियड समय पर आ जाते हैं।

उपाय के तहत आप रोज रात को सोने से पहले दालचीनी का पानी पी लें। एक गिलास दूध को गर्म करने के लिए गैस पर रख दें। इसके अंदर दालचीनी का पाउडर और चीनी मिला लें। ये दूध रोज पीने से पीरियड समय पर आना शुरू हो जाएंगे।

गुड़ और अजवाइन

Ajwain

गुड़ और अजवाइन का पानी पीने से भी पीरियड समय पर आने लग जाते हैं। जिन महिलाओं की माहवारी रुक गई है, उन्हें रोज अजवाइन व गुड़ का पानी पीना चाहिए। मासिक धर्म को शुरू करने के लिए एक चम्मच गुड़ और एक चम्मच अजवाइन को मिला दें। फिर गैस पर एक गिलास पानी गर्म करने के लिए रखें और उसमें इन्हें मिला दें। ये पानी अच्छे से उबालें ले। पीरियड न आने पर प्रतिदिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें।

Back to top button