अध्यात्म

Vidur Niti: इन 3 लोगों को भूलकर भी न दें उधार, इनके पास गया पैसा कभी वापस नहीं आता

आज के समय में धन बहुत मायने रखता है। इसके बिना हम असहाय हो जाते हैं। कई बार किसी व्यक्ति को धन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में हम बड़ा दिल कर धन उसे उधार दे देते हैं। लेकिन आप किस व्यक्ति को धन दे रहे हैं इसे लेकर भी आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए। एक गलत व्यक्ति को धन देने पर वह उसका दुरुपयोग कर सकता है। मतलब आपके धन का गलत इस्तेमाल हो सकता है। फिर इस बात के चांस भी हैं कि आप उन्हें पैसा दें तो वह आपको वापस न करें। इस तरह आपकी मेहनत से जमा की गई धन पूंजी व्यर्थ चली जाती है।

vidur niti

इस बात को महान ज्ञाता और दूरदर्शी महात्मा विदुर ने भी अपनी विदुर नीति में साझा किया है। उनकी बनाई गई नीतियां आज के समय में भी बहुत मायने रखती हैं। एक तरह से आप इन नीतियों को लाइफ मैनेजमेंट टिप्स की तरह ले सकते हैं। अपनी नीति में विदुरजी ने इस बात का भी जिक्र किया था कि आपको किन किन प्रकार के लोगों को धन देने से बचना चाहिए। यदि आप इन लोगों को धन देते हैं तो आपका धन वापस नहीं आता है। इसलिए इन्हें भूलकर भी पैसे नहीं देने चाहिए। तो चलिए जानते हैं कि ये लोग कौन हैं?

आलसी व्यक्ति

alsi

एक आलसी मनुष्य को भूलकर भी धन नहीं देना चाहिए। इन लोगों को एक बार पैसा मिल जाता है तो ये और भी आलसी हो जाते हैं। फिर ये जब तक पैसा खर्च न कर दें तब तक काम ही नहीं करते हैं। इन्हें एक बार पैसा मिलने पर लालच भी लग जाता है। फिर ये दूसरे लोगों पर ही निर्भर हो जाते हैं। इस तरह के लोगों को धन देना पैसों में आग लगाने के बराबर होता है। ये इतने आलसी होते हैं कि पैसा मिल जाने पर और पैसे कमाने या कोई काम करने के बारे में सोचते भी नहीं है। एक तरह से इन्हें पैसा देने पर वापस मिलने के चांस लगभग खत्म ही हो जाते हैं।

लोभी और बुरे काम करने वाला

lobhi

एक लालची व्यक्ति को कभी धन नहीं देना चाहिए। आप उसे एक बार धन देंगे तो उसे बार बार दूसरों से पैसा मांगने का लालच लग जाएगा। फिर वह खुद काम कर के पैसा नहीं कमाएगा। इसके अलावा जो लोग गलत कार्यों में लिप्त होते हैं उन्हें भी धन देने से बचना चाहिए। ऐसे लोग धन का उपयोग बुरे कामों में करते हैं। इससे आपका धन किसी का नुकसान कर सकता है। ये पापी और लोभी लोग एक बार धन लेने पर आपको वापस भी नहीं लौटते हैं। इन्हें धन देने का अर्थ है खुद अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारना।

विश्वासघाती व्यक्ति

biswasghat

जो व्यक्ति विश्वास के लायक न हो उसे भी धन नहीं देना चाहिए। खासकर धोखेबाज लोग आपके धन को लेकर गायब हो सकते हैं। इन्हें पैसा देकर आप अपना धन फंसा देते हैं। ये फिर आपको कभी वापसी नहीं मिलता है। ये लोग गरज पड़ने पर तो आपसे पैसे लेने आ जाते हैं लेकिन जब आपको उनकी जरूरत पड़ती है तो भाग जाते हैं।

Back to top button