समाचार

शादी का झांसा दे 12 महिलाओं को बनाया अपना शिकार, मुलाकात के दौरान करता था घिनौना काम

पुलिस ने यौन उत्पीड़न करने के आरोप में मुंबई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स के जरिए महिलाओं से पहले दोस्ती करता था। महिलाओं को अपनी गलत पहचान बताकर उन्हें मिलने के लिए बुलाया करता था। जिसके बाद उन्हें ये अपना शिकार बनाता था। पुलिस को आरोपी के खिलाफ काफी शिकायतें मिली थी। पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश में लगी हुई थी।

mumbai police

पुलिस ने इसे हाल ही में नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 32 साल का है और एक मैकेनिकल इंजीनियर है। इसने 12 महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है और इस आरोप में ही इसे गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान महेश उर्फ करण गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी करण गुप्ता को सोमवार को मुंबई के मलाड इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस करीब चार महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी।

पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि आरोपी ने मेट्रिमोनियल वेबसाइट्स पर कई फर्जी प्रोफाइल बना रखे थे। जिससे वो उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाओं से संपर्क करता था और उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखता था। महिलाएं इसके झांसे में आ जाती थी और इससे मिलने के लिए तैयार हो जाती थी। ये महिलाओं से मिलने से पहले उनसे फोन पर भी बात किया करता था और उसके बाद महिलाओं को पब, रेस्तरां या मॉल में मुलाकात करने के लिए बुलाया करता था।

मुलाकात के दौरान करता था यौन शोषण

molestation

मामले के बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी सुरेश मेंगड़े के बताया कि आरोपी काफी शातिर था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये हर वारदात को अंजाम देने के लिए नए नंबर का इस्तेमाल करता था। ये समय-समय पर अपना नंबर बदल देता था। ताकि कोई इसे पकड़ न सखे। यहां तक कि ओला व उबर बुक करते वक्त भी ये अलग-अलग सिम कार्ड इस्तेमाल करता था। जो भी नंबर इसके पास थे वो किसी ओर के नाम पर थे।

molestation

पुलिस के मुताबिक कुछ समय पहले आरोपी हैकिंग का काम करता था और इसे कंप्यूटर की अच्छी जानकारी है। जिसके कारण ये बचता आ रहा था। वहीं इसे पकड़ने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर कोर्ट ने इसे 4 दिन की रिमांड पर भेजा दिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक प्रतिष्ठित संस्थान से पढ़ाई की है और कई बड़ी कंपनियों में काम कर चुका है।

डीसीपी मेंगड़े ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां पर उसे चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अब तक 12 महिलाओं के खिलाफ अपराध होने की जानकारी है। पुलिस के अनुसार ओर भी महिलाओं को इसने शिकार बनाया होगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Back to top button