बॉलीवुड

पति से अलग होने के बाद अनिल कपूर संग फिल्म में इंटीमेट हुई थी डिंपल कपाड़िया, मच गया था हंगामा

डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) गुजरे जमाने की जानी मानी एक्ट्रेस हैं। हाल ही में 8 जून को वे पूरे 64 साल की हो गई। उन्होंने महज 16 साल की उम्र में ऋषि कपूर की बॉबी से डेब्यू किया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था। वे जैसे ही फेमस हुई तो राजेश खन्ना ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

rajesh khanna

डिम्पल उन्हें मना नहीं कर पाई और दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद वे फिल्मों से दूर हो गई। हालांकि ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई और वे अपनी दोनों बेटियों को लेकर राजेश खन्ना को छोड़ अलग रहने लगी।

dimple kapadia and rajesh khanna

पति से अलग होने के बाद डिंपल ने 12 सालों बाद फिर से बॉलीवुड में वापसी की। हालांकि इस बार वे काफी नर्वस थी। शूटिंग के समय उनके हाथ पैर कांप रहे थे। हालांकि डायरेक्टर के समझाने के बाद वे अच्छा काम करने लगी। इस दौरान उनकी अनिल कपूर के साथ जाबाज फिल्म आई। इस फिल्म में डिंपल ने अनिल कपूर के साथ कई बोल्ड और इंटीमेट सीन्स दिए। ये सीन्स के सामने आते ही बवाल मच गया। हर तरफ इन्हीं की चर्चा होने लगी।

dimple kapadia anil kapoor

1986 में आई इस फिल्म में अनिल कपूर और डिम्पल कपाड़िया की लव मेकिंग के ऊपर एक गाना था जो कि आज तक पसंद किया जाता है। ये पहली बार था जब डिम्पल और अनिल साथ में नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म पर हुए हंगामे के बाद दोनों कपल ने बाद में कभी साथ काम नहीं किया। इनकी ऑनस्क्रीन कैमेस्ट्री देख लोग दोनों के लव अफेयर की अफवाह उड़ाने लगे। इनका नाम साथ में जोड़ा जाने लगा। हालांकि दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं था। वे बस फिल्म के लिए आपस में इतना करीब आए थे।

dimple kapadia anil kapoor

डिंपल की लव लाइफ की बात करें तो उन्हें सनी देओल से सच्चा प्यार हुआ था। वे सनी के साथ फिल्म में काम करते करते उन्हें दिल दे बैठी थी। हालांकि सनी पहले से शादीशुदा थे इसलिए दोनों की शादी नहीं हो पाई। सनी और डिंपल को एकसाथ कई बार देखा गया है। कुछ सालों पहले बुढ़ापे में भी दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आए थे। तब दोनों की तस्वीरें बड़ी वायरल हुई थी।

dimple sunny deol

डिंपल शुरुआत से ही बोल्ड रही है। फिर वह रिश्ते बनाने की बात हो या फिल्म में एक्सपोज करने की। हर जगह वे बिंदास रही हैं। बॉलीवुड में डिंपल का करियर भी बड़ा लंबा रहा है। जवानी से लेकर बुढ़ापे तक वे कई फिल्मों में नजर आई। इनमें अर्जुन, एतबार, काश, राम लखन, बीस साल बाद, बंटवारा, प्रहार, अजूबा, नरसिम्हा, गर्दिश, क्रांतिवीर, दिल चाहता है, बींइग सायरस, दबंग, कॉकटेल, पटियाला हाउस जैसी फिल्में शामिल हैं। 64 वर्ष की उम्र में भी डिंपल काफी एक्टिव हैं। वे आज भी कोई अच्छा रोल मिलने पर उसे छोड़ती नहीं है। उम्र को ध्यान में रखते हुए अब उन्हें माँ या दादी के रोल ही मिलते हैं।

dimple sunny deol

खबरों की माने तो डिंपल जल्द ही एक अंग्रेजी फिल्म का हिस्सा बनते भी नजर आएंगी। वहीं वे बॉलीवुड की आगामी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी दिखाई देंगी। डिंपल विनोद खन्ना, जैकी श्रॉफ, जितेंद्र, सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, नाना पाटेकल, राजीव कपूर, राज बब्बर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं।

Back to top button