दिलचस्प

लेडी बाहुबली है ये औरत, कभी दांत से उठती सिलेंडर तो कभी बेटे को उठा करती एक्सरसाइज, देखें Video

कोरोना काल में हर कोई फिट रहने पर जोर दे रहा है। यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं और अच्छा हेल्थी खाते हैं तो आपकी इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ने लगती है। ये रोग प्रतिरोधक क्षमता आपको कोरोना वायरस से फाइट करने में मदद करती है। हालांकि अभी लॉकडाउन में जिम वगैरह बंद है। ऐसे में लोग घर पर ही जुगाड़ से वर्कआउट कर रहे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला अपनी फिटनेस और अजीब वर्कआउट स्किल्स को लेकर बड़ी वायरल हो रही है।

shaili chikara

महिला का साड़ी पहन गैस का सिलेंडर उठाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला लाल रंग की साड़ी पहन गैस का सिलेंडर उठा वर्कआउट कर रही है। महिला की यह पॉवर देख लोग भी हैरान है। लड़कों को सिलेंडर उठाते हुए तो फिर भी हम देख चुके हैं, लेकिन साड़ी पहन एक महिला को गैस सिलेंडर उठाते हुए शायद पहली बार देख रहे हैं। यदि आप ने ये वीडियो नहीं देखा तो पहले इसे देख लीजिए। फिर हम आपको महिला के कारनामों के और भी कई वीडियो दिखाएंगे। इसलिए खबर के अंत तक जरूर बने रहें।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaili Chikara-Wonder Woman (@shaili_chikara)


इस ताकतवर महिला का नाम शैली चिकारा है। ये महिला इंस्टाग्राम पर बहुत फेमस है। यहाँ ये अपने वर्कआउट के वीडियो डालती रहती है। महिला को 2 लाख 89 हजार से अधिक लोग फॉलो भी करते हैं। ये महिला एक फिटनेस प्रेमी है। वे एक Certified Fitness Consultant हैं। इतना ही नहीं वे IT सेक्टर में जॉब भी करती हैं। महिला का एक बेटा भी है। कई बार तो ये महिला अपने बेटे को ही उठाकर वर्कआउट करना शुरू कर देती है। यकीन नहीं तो ये वीडियो देख लीजिए।


महिला की ताकत देखते हुए लोग उन्हें लेडी बाहुबली कहकर पुकार रहे हैं। महिला जिस अंदाज में अपनी ताकत का प्रदर्शन करती है उससे लोग बहुत इंप्रेस हुए हैं। महिला के सिर्फ हाथ पैर ही नहीं बल्कि दांत भी मजबूत है। आपको जान हैरानी होगी कि वे अपने दांतों से पूरा गैस सिलेंडर उठा सकती है। उनके इस कारनामे को देख आप भी दांतों तले उँगलियाँ चबा जाएंगे।


अभी तक आप ने जो भी देखा वह तो बस महिला की ताकत का ट्रेलर मात्र था। महिला को खुद को रोज चुनौती देना पसंद है। वह अपने वर्कआउट को लगातार हार्ड बनाने की कोशिश करती रहती हैं। जैसे इस वीडियो को ही देख लीजिए। इसमें महिला अपने बेटे और गैस सिलेंडर दोनों को उठाकर हार्ड वर्कआउट कर रही हैं। आप ने आज से पहले शायद ही ऐसा कुछ देखा होगा।


महिला का यह वर्कआउट देख जहां कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ मजे भी ले रहे हैं। यहां देखिए महिला की एक और वर्कआउट जुगाड़।


वैसे आपको ये बाहुबली महिला कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button