दिलचस्प

बिना मास्क के घर का राशन खरीदने निकला बच्चा, फिर पुलिसवाले ने जो किया वह दिल छू लेगा – Video

कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ने लगी है। डेली आने वाले कोरोना संरकमीट मरीजों के मामलों में गिरावट आना शुरू हो गई है। कई राज्यों ने अपने यहां धीरे धीरे चरणबद्ध तरीके से अनलॉक की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसमें किराना सामान की दुकानों को भी राहत दी है। ऐसे में कई लोग राशन पानी लेने घर से बाहर निकलते हैं। लेकिन एक बात जो सभी को ध्यान रखनी है कि भले कोरोना के मामले अब कम हो रहे हो लेकिन मास्क को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरती जा सकती है।

कोरोना से जुड़े नियमों का आप सभी को पहले जैसे ही पालन करना है। अभी भी आम जनता के लिए मास्क पहनना जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति बिना मास्क के बाहर निकलता है तो पुलिस उस पर जुर्माना ठोंक सकती है। दरअसल कोरोना की तीसरी लहर कब आ जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। फिर ये तीसरी लहर बच्चों के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक भी साबित हो सकती है। इसलिए उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी हो जाता है।

policeman-applied-mask-in-child-who-was-out-in-lockdown

बच्चों को मास्क और कोरोना से जुड़े नियम की गंभीरता पता नहीं होती है। ऐसे में ये बड़ों का फर्ज बनता है कि हम बच्चों को मास्क की अहमियत समझाए। आमतौर पर ये फर्ज माता पिता का होता है, लेकिन हाल ही में एक पुलिसवाला बच्चे को ये चीज समझते हुए दिखाई दिया। दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बच्चा झोला लेकर घर का राशन खरीदने बाजार निकला है। इस दौरान बच्चे ने मास्क नहीं लगाया हुआ है। ऐसे में जब पुलिस उसे बिना मास्क के रोकती है। इसके बाद जो होता है व सभी का दिल जीत लेता है।

दरअसल बच्चे को बिना मास्क के देख पुलिस उसे समझाइश देने लगती है। इसके बाद एक दूसरा पुलिस वाला आता है और बच्चे को बड़े प्यार से अपने हाथों से मास्क पहनाता है। इसके बाद वह बच्चे को कुछ समझाता भी है। यह नजारा देखने में बड़ा ही प्यारा लगता है। इसे देख ऐसा प्रतीत होता है जैसे मानो कोई पिता अपने बेटे को उसकी सुरक्षा का ज्ञान दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। इसे अभी तक तीन करोड़ बीस लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 16 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Joshi (@rishabjoshi8058)

पुलिस और बच्चे के बीच का यह अद्भुत नजारा देख जनता बहुत खुश हुई। वे पुलिस वाले की तारीफ़ों के पूल बांधने लगे। कहने लगे कि सभी पुलिसवालों को ऐसा ही केयरिंग और दयालु होना चाहिए। वीडियो पर कई दिलचस्प कमेंट भी आ रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘सर आप ने दिल जीत लिया।’ तो एक यूजर कहने लगा ‘हमेशा पुलिसवालों को बुरा भला नहीं कहना चाहिए। उनका अच्छा साइड भी होता है।’ फिर एक बंदे ने कहा कि ‘ऐसा लग रहा है जैसे एक पिता अपने बच्चे को समझा रहा है।’बच्चों को मास्क और कोरोना से जुड़े नियम की गंभीरता पता नहीं होती है। ऐसे में ये बड़ों का फर्ज बनता है कि हम बच्चों को मास्क की अहमियत समझाए। आमतौर पर

Back to top button