स्वास्थ्य

अंडरआर्म्स और जांघों के कालेपन से मिल जाएगी निजात, बस करना होगा ये काम

अंडरआर्म्स और जांघों में कालेपन की समस्या किसी को भी हो सकती है। इनमें कालापन आने से खूबसूरती पर असर पड़ता है। अंडरआर्म्स और जांघ कई कारणों से अपने आप ही काली होने लग जाती हैं। कई बार पसीने से यूरिक एसिड अधिक निकलने लग जाता है। जिसके कारण इनमें कालापन आ जाता है। जो महिलाएं डियो का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं और हेयर रिमूवल क्रीम खूब लगाया करती हैं। उनके अंडरआर्म्स और जांघ भी धीरे-धीरे काली होने लग जाते हैं।

underarms

अंडरआर्म्स और जांघों में कालापन होने दुखी न हों। बस नीचे बताए गए उपायों को आजमा लें। इन उपायों को आजमाने से कालापन एकदम दूर हो जाएंगा और त्वचा निखर जाएगी।

अंडरआर्म्स और जांघों का गोरा करने के उपाय –

alovera

एलोवेरा जेल

1 चम्मच एलोवेरा जेल के अंदर  1 चम्मच टूथपेस्ट, 1 चम्मच सूजी और थोड़ा सा बेसन डाल दें। इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। इसे 15-20 मिनट के लिए लगा लें। जब सूख जाए तो पानी की मदद से त्वचा को साफ कर लें। ये पैक लगाने से कालापन दूर हो जाएगा और त्वचा पर निखार आ जाएगा।

dahi-aur-besan

बेसन और दही

एक चम्मच बेसन के अंदर दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को कालेपन वाली जगह पर लगा दें और सूखने के लिए छोड़ दें। जब ये सूख जाए इसे पानी से साफ कर दें। एक दिन छोड़कर ये पेस्ट लगाएं। दो हफ्ते में ही कालापन दूर हो जाएगा और त्वचा पर निखर आ जाएगा।

lemon

नींबू का रस

नींबू का रस लगाने से महज एक हफ्ते के अंदर ही त्वचा का कालापन दूर हो जाता है। रोज नहाने से पहले अंडरआर्म्स और जांघों पर नींबू का रस लगा लें। इसे अच्छे से सूखने दें। फिर साफ कर लें। नींबू का रस लगाने से कालापन धीरे-धीरे कम होने लग जाएगा और त्वचा गोरी हो। आप चाहे तो चेहरे पर भी नींबू का रस लगा सकते हैं। कालापन दूर करने का ये सबसे कारगर उपाय है। नींबू के रस की तरह ही आप चाहें तो दही को भी त्वचा पर लगा सकते हैं। दही लगाने से भी कालापन धीरे-धीरे कम हो जाता है।

underarms

हल्दी और एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल के अंदर एक चम्मच हल्दी और शहद मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर इसे अंडरआर्म्स और जांघों पर लगा लें और अच्छे से सूखने दें। जब सूख जाए तो पानी की मदद से साफ कर लें। ये पेस्ट लगाने से कालापन दूर हो जाएगा और त्वचा गोरी हो जाएगी।

चावल और शहद

चावल लेकर उन्हें थोड़ा पीस लें। याद रहे की चावलों को एकदम से पतला न करें। अब चावल के अंदर शहद मिला दें। फिर इसे अंडरआर्म्स और जांघों पर लगाएं और स्क्रब करें। हफ्ते में तीन बार ऐसे करने से अंडरआर्म्स और जांघों पर जमा कालापन दूर हो जाएगा।

tamato and honey

टमाटर और शहद

टमाटर का रस निकाल लें और उसके अंदर शहद मिला दें। इस पेस्ट को अंडरआर्म्स और जांघों पर लगाएं और कम से कम 20 मिनट तक लगा रहने दें। ये पेस्ट लगाने से अंडरआर्म्स और जांघों पर चढ़ा हुआ कालापन धीरे-धीरे कम होने लग जाएगा।

ऊपर बताए गए उपाय असरदार हैं। इन्हें आप एक बार जरूर आजमाकर देखें।

Back to top button