स्वास्थ्य

एक टूथब्रश को कितने दिनों तक इस्तेमाल करना चाहिए? जाने इसे बदलने का सही समय

दांत हमारे शरीर का अहम अंग होता है। इसकी सहायता से ही हम खाने को अच्छी तरह चबा पाते हैं। खाना जितना अच्छे से चबता है पेट को उसे पचाने में उतनी कम मेहनत करनी पड़ती है। मतलब दांत हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप दांतों की अच्छे से देखभाल करें। दांतों की साफ सफाई करने के लिए ब्रश बेस्ट होते हैं। डॉक्टर भी सभी को सुबह और रात दिन में दो बार ब्रश करने की सलाह देते हैं।

toothbrush with paste

अब ब्रश तो आज के जमाने में हर कोई करता है। लेकिन दिक्कत ये है कि एक ही ब्रश को वे कई महीनों या फिर सालों तक घिसते रहते हैं। लोगों को अपना ब्रश बदलना याद ही नहीं रहता है। यदि आप एक ही ब्रश को अधिक समय तक इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपके दांत और मसूड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप समय समय पर अपना ब्रश बदलते रहे। लेकिन अब एक सवाल ये भी खड़ा होता है कि हमे अपना टूथब्रश कब बदलना चाहिए? आज हम इसी बारे में आपको विस्तार से बताने जा रहे हैं।

इस स्थिति में बदले अपना टूथब्रश

1. ब्रश की हेल्थ की जानकारी आप उसके ब्रिसल से लगा सकते हैं। यदि ये ब्रिसल टूटना शुरू हो गए हैं तो समय आ गया है कि आप अपना टूथब्रश बदल लें। टूटे हुए ब्रिसल वाले ब्रश से दांत की सफाई करना नुकसानदायक हो सकता है।

2. ब्रश के ब्रिसल के निचले हिस्से में यदि सफेद परत जमना शुरू हो जाए तो आपको अपना ब्रश बदल देना चाहिए। इस जगह कई किटाणु पनप सकते हैं जो आपके मुंह में जाने पर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

colorful toothbrush

3. यदि आपको शर्दी-खांसी बुखार या फंगस से संबंधित कोई बीमारी हुई है तो भी आपका उस बीमारी से ठीक होने के बाद ब्रश बदल देना चाहिए। दरअसल ब्रश में आपकी बीमारी के किटाणु चिपके हो सकते हैं। ये आपको दोबारा बीमार कर सकते हैं। इसलिए इन्हें बदलना ही बेहतर ऑप्शन है।

4. इस कोरोना काल में यदि आप कोरोना पॉजिटिव हुए हैं तो भी आपको अपना ब्रश बदल लेना चाहिए। डॉक्टर्स भी कोविड-19 संक्रमित मरीजों को यही सलाह दे रहे हैं कि बीमारी से ठीक होते ही आप अपना ब्रश बदल दें ताकि ये वायरस आपको दोबारा अपनी चपेट में न ले लें।

so many toothbrush

5. यदि आपका ब्रश 3 से 4 महीने पुराना है तो भी आपको इसे बदल देना चाहिए। फिर भले आपका ब्रश खराब न हुआ हो। द सेंटर्स फॉर डिजिज प्रिवेंशन एंड कंट्रोल की एक रिपोर्ट में सभी लोगों को हर तीन से चार महीने में अपना ब्रश बदलने की सलाह दी गई है।

एक और चीज का ध्यान रखें कि अपना ब्रश परिवार के दुसरे लोगों के ब्रश से दूर ही रखें। अक्सर यही देखा जाता है कि परिवार अपने सभी सदस्यों के ब्रश एक साथ ही रखता है। लेकिन ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। यदि परिवार में कोई सदस्य बीमार हुआ तो बाकी लोगों के बीमार होने के चांस बढ़ जाते हैं।

Back to top button