विशेष

बेटे से ज्यादा काबिल निकली बेटी, इस बड़ी कंपनी से उठाया 70 लाख रुपए का पैकेज

आज के जमाने में बेटियां भी बेटों से कम नहीं होती है। लड़कियां भी अब हर क्षेत्र में अपने माता पिता का नाम रोशन कर रही हैं। वे भी पढ़ाई लिखाई कर बड़े बड़े पैकेज उठा रही हैं। यही वजह है कि हमे लड़कों की तरह लड़कियों को भी पूरी सिद्दत के साथ पढ़ाना लिखाना चाहिए। कई मामलों में तो वे बेटों से ज्यादा अच्छा रिजल्ट आपको देती है। अब पूर्वांचल की इस बेटी को ही ले लीजिए। इस बेटी ने अपने करियर में एक ऐसा मुकाम हासिल किया है जिसे देख उसके पिता का सीना गर्व से फूल गया।

pooja singh job in amazon with 70 lakh

दरअसल हम यहां जिस लड़की के तारीफ़ों के पूल बांध रहे हैं उसका नाम पूजा सिंह है। पूजा के पिताजी डॉ. सुरेंद्र सिंह पेशे से एक डॉक्टर हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने अपनी सभी बेटियों की पढ़ाई लिखाई में कोई कंजूसी नहीं की। इसका नतीजा ये हुआ कि आज उनकी सभी बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हैं। इनमें उनकी बेटी पूजा सिंह ने तो एक अलग ही मुकाम हासिल किया है।

pooja singh

डॉ. सुरेंद्र सिंह वैसे तो मऊ जिले के मधुबन तहसील के दुदारी गांव के रहने वाले हैं, लेकिन वे देवरिया की भुजौली कालोनी के महाराणा प्रताप नगर में अपने नए मकान में रहते हैं। वे 2020 में रिटायर हुए हैं। उनकी नौकरी जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी पद के रूप में थी। उन्होंने कभी अपने बेटे और बेटियों में कोई फर्क नहीं किया। आज उनकी सभी बेटियां पिता का नाम रोशन कर रही है।

pooja singh 70 lakh package

पूजा सिंह की मां की बात करें तो वे गौरीबाजार ब्लॉक के करमेल उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। माता पिता को अपनी तीनों बेटियों पर गर्व है। इनकी सभी बेटियां पढ़ाई लिखाई में आगे रही हैं। पूजा सिंह की उपलब्धि को बताने के पहले चलिए एक नजर डॉ. सिंह की बाकी बेटियों के मुकाम पर एक नजर डाल लेते हैं। बड़ी बेटी डॉ. ज्योति सिंह आई स्‍पेशलिस्‍ट हैं। वे अपने हसबैंड के साथ दिल्ली में जॉब करती हैं। डॉ. सुरेंद्र सिंह की सबसे छोटी और तीसरे नंबर की बेटी विजया सिंह एक सीए है। वे गुड़गांव की एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर की पोस्ट पर काम करती हैं।

pooja singh from devaria

डॉ. सुरेंद्र सिंह की दूसरी बेटी पूजा सिंह देवरिया के जीवनमार्ग सोफिया सेकेंडरी स्कूल से हाईस्कूल पासआउट है। इसके बाद वे लखनऊ चली गईं जान उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई गर्ल्स कॉलेज से इंटर किया। इसके बाद वे नोएडा गई जहां उन्होंने कम्प्यूटर सांइस में बीटेक किया। पूजा यहीं नहीं रुकी इसके बाद वे अमेरिका के नार्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ साइंस करने भी गई।

यह पूजा सिंह की पढ़ाई लिखाई और मेहनत का ही नतीजा है कि उन्हें अमेजन ने एक लाख अमेरिकी डॉलर यानि करीब 70 लाख रुपए का पैकेज दिया है। यहां वे सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर जॉब कर रही हैं। बेटी को इतनी बड़ी कंपनी में इतना बड़ा पैकेज मिलने पर डॉ. सुरेंद्र सिंह फूले नहीं समा रहे हैं। उन्हें अपनी बेटी अर बहुत नाज है। उनकी बेटी ने पूरे पूर्वांचल का नाम रोशन किया है। रिश्तेदार दोस्त सभी पूजा को उनकी उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं।

Back to top button