दिलचस्प

दूल्हे के सामने ही कैमरामैन को ऐसे इशारे करने लगी दुल्हन, देखकर आप भी चौक जाएंगे – Video

शादी वाले दिन की बात ही कुछ और होती है। खासकर भारत में शादी सिर्फ शादी नहीं होती है बल्कि ये हफ्तेभर का त्योहार होता है। इसमें सभी मेहमान एक दूसरे से मिलते हैं, हंसी मजाक होता है, रस्में रिवाज होता है। शादी वाले दिन हर किसी को सजना संवरना भी पसंद होता है। इस दिन दुल्हन सबसे अलग और सुंदर लगती है। हर किसी की निगाहें उसी पर टिकी होती है। इसलिए माता पिता दुल्हन को यही सलाह देते हैं कि वह शादी वाले दिन अच्छे से पेश आए। हर कोई उसे हर पल देखेगा। ऐसे में उसे बहुत सावधानी बरतने को कहा जाता है।

bride-expression-in-wedding-went-viral

इसलिए आप ने देखा होगा कि शादी वाले दिन दुल्हन अक्सर चुपचाप रहती है। उसमें शर्म और हया होती है। एक तरह से वह पुतला बन जाती है। लेकिन ये चीज गलत भी है। उसे भी बाकी सबकी तरह खुलकर इन्जॉय करने का हक है। वह भी अपनी शादी में मस्ती कर सकती है, लोग क्या कहेंगे इस बारे में सोचे बिना खुलकर हंस सकती है। वैसे अब जमाना बदल भी रहा है और कई लड़कियां अपनी शादी में खुलकर मस्ती और फन कर रही है। उदाहरण के लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस दुल्हन को ही ले लीजिए।

दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं। रस्में लगभग शुरू हो गई है। इस बीच दुल्हन जैसे ही कैमरे वाले को देखती है तो चेहरे से अलग अलग इसहारें करना शुरू कर देती है। कैमरे के सामने हर दुल्हन अच्छा दिखना चाहती है। इसलिए वह तरह तरह के पोज देती रहती है। लेकिन यहां इस दुल्हन ने कैमरे के सामने जिस तरह के इशारे किए उसे देख हर कोई हैरान रह गया।

bride-expression-in-wedding-went-viral

शुरुआत में तो समझ नहीं आता है कि दुल्हन कैमरामैन को ऐसे एक्सप्रेशन क्यों दे रही है। लेकिन बाद में पता चलता है कि वह तो बस अपनी फोटो अच्छी आए इसलिए चेहरे से कुछ अदाएं बिखेर रही थी। कभी वह आंखें मटकाती है तो कभी पाउट बनाती है। इसके साथ ही वह हाथों से विक्टरी साइन भी बनाती है। इस दौरान बैकग्राउंड में ‘हाय रामा ये क्या हुआ…’ सॉन्ग चल रहा होता है। दुल्हन के यह एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर भयंकर तरीके से वायरल हो रहे हैं।

दुल्हन के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर official_niranjanm87 यूजर ने शेयर किया है। लोगों को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इसे अभ तक 700 से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस वीडियो को देख जहां कुछ लोग हैरान है तो वहीं कई अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। किसी ने कहा कि दुल्हन को अपनी शादी में ऐसे इशारे नहीं करने चाहिए। वहीं कोई बोला कि दुल्हन ने जो भी किया उसमें कुछ गलत नहीं था। उसे भी अपनी शादी में इन्जॉय करने का हक है। चलिए अब आप ही यह वीडियो देख बता दीजिए कि दुल्हन ने जो किया वह सही था या गलत।

दोस्तों वीडियो पसंद आए तो शेयर करना न भूलें।

Back to top button