दिलचस्प

भालू ने कर दिया कुत्ते पर हमला, फिर 17 साल की लड़की ने जो किया वह हैरान करने वाला था – Video

‘कुत्ता इंसान का वफ़ादार दोस्त होता है।’ ये बात आप ने कई बार सुनी होगी। एक सच्चा दोस्त वही होता है जो आपके सुख दुख में आपके साथ खड़ा रहे। ये हम देखते भी हैं। जब भी घर पर कोई मुसीबत आती है तो कुत्ता हमे उससे बचाता है। आप ने भी कई ऐसी खबरें पड़ी होगी जहां एक कुत्ते ने अपने मलिक की जान बचाई। जैसे घर में चोर, सांप या जंगली जानवर इत्यादि से सामना होने पर कुत्ता आपको बचा लेता है। एक तरह से वह अपनी जान दाव पर लगा आपकी जिंदगी बचाता है।

ऐसे में आपका भी फर्ज नहीं बनता कि आप भी कुत्ते के दोस्त होने का कर्तव्य निभाएं। उसे हर मुसीबत से बचाएं। आप में से ऐसे कितने लोग होंगे जो अपने कुत्ते की जान बचाने के लिए अपनी जान भी दाव पर लगा देंगे। शायद इनकी संख्या बहुत ही कम होगी। आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो अपने पालतू कुत्ते को बचाने के लिए विशालकाय जंगली भालू से भीड़ गई। अब इस महिला के चर्चे हर जगह हो रहे हैं। लोग उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। महिला और भालू की भिड़त का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

17-year-old-us-girl-saved-dog-from-bea

दरअसल ये अनोखा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है। यहां एक 17 साल की लड़की और भालू का आमना सामना हुआ। दरअसल महिला के घर के पीछे एक फ़ीमेल भालू अपने बच्चों के साथ गुजर रही थी। तभी महिला के कुत्तों की नजर इन भालुओं पर पड़ती है। वे तुरंत इसे खतरा समझ भालू के ऊपर भोंकने लगते हैं। कुत्ते जैसे ही भोंकते हैं तो भालू के बच्चे डर जाते हैं। अपने बच्चों की जान खतरे में देख भालू कुत्तों पर हमला बोल देती है।

भालू एक विशालकाय जीव होता है। यदि ये भरी भरकम जानवर कुत्ते से भीड़ जाए तो उसकी क्या हालत करेगा इस बात का अंदाजा आप लगा ही सकते हैं। तो भालू ने कुत्तों पर हमला बोल दिया था। वे जोर जोर से चिल्ला रहे थे। तभी कुत्तों की मालकिन वहां पर आ गई। उसने बड़ी ही बहादुरी से भालू का सामना किया। जब उसने देखा कि मेरे प्यारे कुत्तों की जान खतरे में है तो वह बिना सोचे समझे भालू के पास चली गई और कुत्तों को उसके चंगुल से छुड़ा लाई।

दरअसल भालू के दीवार पर बैठा था। ऐसे में महिला ने तुरंत समझदारी दिखाई और भालू को धक्का दे दिया। भालू का जैसे ही बैलेंस बिगड़ा तो वह नीचे जा गिरा। इतनी देर में महिला अपने कुत्तों को लेकर वहां से भाग गई। और इस तरह महिला ने अपनी जान पर खेल अपने प्यारे कुत्तों की जान बचा ली। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चलिए आप भी फटाफट ये अद्भुत वीडियो देख लीजिए।

वैसे इस पूरी घटना पर आपका क्या कहना है हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button