समाचार

6 साल की बच्ची ने खोली मां और उसके प्रेमी की काली करतूत, बताया कैसे मम्मी ने पापा को मारा

पति पत्नी का रिश्ता भरोसे की दीवार पर ही टिकता है। दोनों के बीच में जब तक प्रेम और वफादारी रहती है तब तक उनकी शादी बढ़िया चलती है। लेकिन जिस दिन दोनों में से कोई भी एक पार्टनर बेवफाई कर लेता है उस दिन यह शादी तबाही में बदल जाती है। आमतौर पर जब पति पत्नी की आपस में नहीं बनती है तो वे तलाक का रास्ता अपनाते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी होते हैं जो मन में इतनी नफरत या बेज्जती का डर लिए होते हैं कि अपने पार्टनर को ठिकाने लगाने की प्लानिंग ही कर डालते हैं।

mumbai woman buried husband-in-kitchen-with-lover

आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने अपने पति को मारने के लिए ऐसा खतरनाक प्लान बनाया कि उसके ऊपर कोई अच्छी क्राइम थ्रीलर फिल्म या क्राइम पेट्रोल का एक एपिसोड बन सकता है। पति से बेवफाई कर पत्नी का दिल प्रेमी पर आ गया। फिर इन दोनों ने मिलकर अपने रास्ते के कांटे को उखाड़ फेंकने की ठान ली। वे इसमें कामयाब भी हो गए। शायद इन दोनों की काली करतूत किसी को पता भी नहीं चलती। लेकिन महिला की 6 साल की बच्ची ने अपनी दुष्ट मां के कारनामे उजागर कर दिए। उसने अपने पापा के मर्डर की जो कहानी सुनाई वह आपके भी रोंगटे खड़े कर देगी।

दरअसल मुंबई के हिसर पूर्व के रावलपाड़ा के खान कंपाऊंड में रइस शेख नाम का एक शख्स रहता था। वह कपड़े की दुकान पर सेल्समैन था। बीते कुछ दिनों से वह अचानक गायब हो गया था। किसी को नहीं मिल रहा था। ऐसे में उसके दोस्तों ने 25 मई को उसके लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कारवाई। हालांकि पुलिस के जांच करने के बाद भी कुछ खास पता नहीं लग पाया। इस बीच रइस शेख का भाई मुंबई आया। उसने अपने भाई की छानबीन शुरू कर दी। उसने अपने भाई के बारे में कई लोगों से पूछा। कुछ खास पता नहीं चला। लेकिन फिर उसे अपने भाई की 6 साल की बेटी से जो कहानी सुनने को मिली उसे सुन उसके भी होश उड़ गए।

mumbai woman buried husband-in-kitchen-with-lover

6 साल की बेटी ने बताया कि कैसे उसकी मां राशिदा शेख ने पिता को मारकर घर के कमरे में गाड़ दिया और उसके ऊपर टाइल्स लगा दी। हैरत की बात तो ये थी कि पति की लाश को ठिकाने लगाने के बाद महिला अपने प्रेमी अमित मिश्रा के साथ उसी कमरे में रह रही थी जहां उसने अपने पति को गाड़ा था। अपनी भतीजी की कहानी सुनने के बाद मृतक के भाई ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने भी बिना समय गवाए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

mumbai woman buried husband-in-kitchen-with-lover

उधर इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में इसकी चर्चा हो रही है। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि एक महिला अपने पति के साथ ऐसा भी कुछ कर सकती है। लोगों का कहना है कि उन्होंने ऐसा अजीब मामला पहले कभी नहीं देखा है।

Back to top button