बॉलीवुड

अपनी शादी में बहुत प्यारी लग रही थी तारक मेहता की दयाबेन, देखकर आप भी बोलोगे- सो क्यूट

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी का पॉपुलर शो है। जब भी किसी का हंसने का मन होता है तो वह यह कॉमेडी शो देख अपना मूड फ्रेश कर लेता है। ये शो साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो के सभी किरदार बहुत पसंद किए जाते हैं। इनमें जेठलाल और दयाबेन की जोड़ी लोगों को बहुत अच्छी लगती है। शो में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी (Disha Vakani) ने निभाया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग कमाल की होती है।

disha vakani marriage

बीते कुछ सालों से दयाबेन शो में नजर नहीं आ रही है। हर साल फैंस की उम्मीद जागती है कि अब शायद उन्हें शो में दयाबेन की एक झलक देखने को मिले, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हो पाया है। उनकी वापसी को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। यहाँ तक कि शो के मेकर्स भी दयाबेन की वापसी पर कोई साफ जवाब नहीं दे पाते हैं। इस बीच दयाबेन उर्फ दिशा वकानी एक बार फिर सोशल मीडिया अपर चर्चा का विषय बनी हुई है।

disha vakani marriage

दिशा के फिर से चर्चा में आने की वजह का उनके शो से कोई लेना देना नहीं है। बल्कि वे अपनी शादी की पुरानी तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल दिशा वकानी (Disha Vakani) की शादी की तस्वीरें (daya bhabhi aka disha vakani wedding photos) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इन तस्वीरों में दिशा दुल्हन के अवतार में बहुत सुंदर लग रही हैं।

disha vakani marriage

अपनी शादी में दिशा ने व्हाइट सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। इस साड़ी के बॉर्डर और आंचल रेड कलर के थे। इस साड़ी पर जरी का काम भी किया हुआ था। अपने आउटफिट को कंप्लीट लुक देने के लिए दिशा ने ढेर सारी ज्वैलरी भी कैरी की हुई थी। इस आउटफिट पर उन्होंने ब्राइडल मेकअप किया था जो उनके ऊपर परफेक्ट लग रहा था।

disha vakani marriage

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिशा के पति का नाम मयूर पडिया है। दोनों ने साल 2015 में शादी रचाई थी। इस शादी से उन्हें एक प्यारी बेटी (Disha Vakani Daughter) भी है जिसका नाम स्तुति पडिया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि बेटी के जन्म के बाद से ही दिशा का ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) शो में नजर आना बंद हुआ है। शायद वह अपनी बेटी की परवरिश पर अधिक फोकस करना चाहती हैं।

disha vakani marriage

दिशा वकानी (Disha Vakani) शो में कब वापसी करेंगी फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है। लेकिन एक बात तो तय है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया भाभी की कमी खल रही है। वे जब शो में होती थी तो कॉमेडी का तड़का और भी अच्छा हो जाता था। वैसे फैंस तो अभी भी दिशा को बहुत मिस कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि दिशा जल्द ही शो में वापसी करेंगी। लेकिन तब तक के लिए हमे बिना उनके ही शो को इन्जॉय करना होगा।

वैसे आप लोगों को दयाबेन यानि दिशा वकानी की ये वेडिंग फोटोज कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button