समाचार

मस्जिद में पानी लेने गई थी नाबालिग लड़की, अकेला पा कर मौलवी ने बना दिया हवस का शिकार

दिल्ली की एक मस्जिद में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया और उसे मुंह बंद रखने के लिए धमकाया गया। ये घटना रविवार की है। बताया जा रहा है कि लड़की जब मस्जिद में गई तब वहां मौजूद मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मौलवी को गिरफ्तारी कर लिया है। ये घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली की एक मस्जिद की है।

victim

जानकारी के अनुसार 12 साल की एक नाबालिग लड़की मस्जिद में पानी लेने के लिए आई थी। ये लड़की अकेली थी। जिसका फायदे मौलवी ने उठाया और इसके साथ दुष्कर्म कर दिया। लड़की ने ये बात परिवार के सदस्यों को बताई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज की गई।

पुलिस ने मस्जिद में जाकर मामले की जांच की और मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 12 साल की एक नाबालिग लड़की मस्जिद में पानी लेने गई थी। इस दौरान मस्जिद में मौजूद मौलवी ने उसके साथ रेप कर लिया। आरोपी मौलवी की आयु 48 साल की है।

पुलिस ने कहा, आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। राजस्थान के भरतपुर निवासी मौलवी को गाजियाबाद के लोनी जिले से सोमवार की सुबह गिरफ्तार किया गया।


मौलवी को गिरफ्तार करने के बाद इसका मेडिकल टेस्ट किए गए। फिर इसे पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से इसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गाजियाबाद के लोनी जिले में रहता है और शादीशुदा है। मौलवी के चार बच्चे भी हैं। पुलिस के अनुसार लड़की ने घर लौटकर अपने माता-पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद लड़की के माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंच गए।

थाने पहुंचकर इन्होंने पुलिस को पूरी घटना बताई और कहा कि उनकी बेटी पानी लाने मस्जिद गई थी। जहां मौलवी ने कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने लड़की की काउंसिलिंग भी करवाई और इसके बाद उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।

arrest

लोगों ने किया विरोध

जैसे ही इस बात की जानकारी स्थानीय लोग को लगी वो मस्जिद के बाहर विरोध करने पहुंच गए। हालातों को देखते हुए पुलिस ने मस्जिद के आसपास सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। वहीं मौलवी इस समय जेल में है, जहां पर पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। ये घटना बेहद ही दुखद है।

Back to top button